फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फ्री में ड्राइविंग सिखाने जा रही है सरकार, जल्द करें आवेदन

Tue, 20 Dec 2016 09:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश में लगातार बढ़ रहे सड़क हादसों को रोकने के लिए अब प्रदेश सरकार खुद युवाओं को ड्राइविंग के गुर सिखाएगी। युवाओं को चालक की स्पेशल ट्रेनिंग दी जाएगी। यह ट्रेनिंग कौशल विकास निगम के माध्यम से निशुल्क मिलेगी। इसके लिए एचआरटीसी, प्रदेश कौशल विकास निगम और स्किल डेवलपमेंट इंडिया कंपनी के बीच एमओयू साइन हुआ है। 
विज्ञापन


ये तीनों संस्थाएं बेरोजगार युवाओं को ड्राइविंग के गुर सिखाएंगी। कौशल विकास ट्रेनिंग के लिए प्रत्येक बैच में 15 युवाओं को बुलाया जाएगा। इन युवाओं को ड्राइविंग के साथ यात्रियों के साथ व्यवहार के तौर-तरीकेभी सिखाए जाएंगे। प्रशिक्षण के दौरान युवाओं को रोड

सेफ्टी सहित सड़क और यातायात के नियमों के बारे में भी अवगत कराया जाएगा। ड्राइविंग के अधूरे प्रशिक्षण के कारण प्रदेश में हर साल सड़क हादसों का ग्राफ कुछ सालों से लगातार बढ़ रहा है। ऐसे में सरकार का यह अभियान आने वाले दिनों में सड़क हादसों को रोकने में कारगर साबित हो सकता है। 
विज्ञापन


एचआरटीसी युवाओं को सुरक्षित ड्राइविंग की ट्रेनिंग देगा। युवाओं को ट्रेनिंग कौशल विकास निगम के माध्यम से निशुल्क दी जाएगी। इसके लिए एचआरटीसी, प्रदेश कौशल विकास निगम और स्किल डेवलपमेंट इंडिया कंपनी के बीच एमओयू साइन हुआ है। -मस्तराम भारद्वाज, ईडी, परिवहन निगम
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें