फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फ्री में कंप्यूटर कोर्स, स्कॉलरशिप भी मिलेगी

विज्ञापन
विज्ञापन
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग शिमला के युवाओं को कंप्यूटर एप्लीकेशन कोर्स करवाने जा रहा है। ये कोर्स फ्री करवाया जाएगा। इसके लिए आवेदन मांगे गए हैं।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार इस कोर्स के लिए उम्मीदवार 18 सितंबर तक आवेदन कर सकते हैं। अनुसूचित जाति/जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यकों से संबंधित उम्मीदवार ही इसके लिए आवेदन कर सकते हैं।

इस योजना के तहत पीजीडीसीए, डीसीए/डीटीपी, मल्टीलिंगुअल ऑटोमेशन और फानेंशियल अकाउंटिंग का प्रशिक्षण आवेदकों को मिलेगा। डीसी दिनेश मल्होत्रा ने कहा कि युवाओं के लिए ये एक अच्छा मौका है।
विज्ञापन

ये योग्यताएं होना जरूरी

सभी कोर्स एक अक्तूबर से आरंभ होंगे। प्रार्थी की आयु 18 से 35 वर्ष के बीच और परिवार की मासिक आय 5000 से कम होना जरूरी है। शैक्षणिक योग्यता दस जमा दो रखी है। इच्छुक उम्मीदवार सादे कागज पर आवेदन अपने संबंधित जिला कल्याण अधिकारी शिमला को दे सकता है।

जरूरी सभी प्रमाणपत्र लगाने होंगे। आवेदन के साथ संबंधित जिला कल्याण अधिकारी से सत्यापित दसवीं, जमा दो कक्षा के प्रमाण पत्र, तहसीलदार से जारी आय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, संबंधित पंचायत सचिव से जारी बीपीएल प्रमाण पत्र आदि जमा करने होंगे।

ये सभी दस्तावेज 18 सितंबर तक कल्याण अधिकारी के दफ्तर में जमा करवाए जाने चाहिए।
विज्ञापन

हर महीने मिलेगी स्कॉलरशिप

विभाग प्रति उम्मीदवार 1200 रुपये प्रतिमाह प्रशिक्षण की फीस वहन करेगा। इससे अधिक का खर्च युवाओं को स्वयं वहन करना होगा। प्रशिक्षण के दौरान 50 फीसदी अंक या 85 फीसदी उपस्थिति वाले प्रशिक्षुओं को 1000 रुपए स्कॉलरशिप भी दी जाएगी।

ये स्कॉलरशिप छह महीने तक दी जाएगी। इसमें हर महीने की उपस्थिति और अंकों के आधार पर चयन होगा। विभाग का कहना है कि लाहौल स्पिति और किन्‍नौर के युवाओं को शिमला और कुल्‍लू में प्रशिक्षण दिया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें