फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal: 12वीं तक के विद्यार्थियों को बसों में निशुल्क सफर, 1000 निजी बसों में मिलेगी सुविधा

Thu, 02 Jul 2026 09:17 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

 राजीव गांधी स्वरोजगार स्टार्टअप योजना (फेज-4) के तहत विद्यार्थियों को बड़ी राहत दी है। 12वीं कक्षा तक के विद्यार्थियों को बसों में निशुल्क यात्रा मिलेगी, जबकि 12वीं कक्षा से ऊपर के विद्यार्थियों को 5 रुपये का डे-पास मिलेगा। 
विज्ञापन
12वीं तक के विद्यार्थियों को बसों में निशुल्क सफर - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश सरकार ने राजीव गांधी स्वरोजगार स्टार्टअप योजना (फेज-4) के तहत विद्यार्थियों को बड़ी राहत दी है। 12वीं कक्षा तक के विद्यार्थियों को बसों में निशुल्क यात्रा मिलेगी, जबकि 12वीं कक्षा से ऊपर के विद्यार्थियों को 5 रुपये का डे-पास मिलेगा। यह सुविधा योजना के तहत खरीदी जाने वाली 1000 निजी बसों में लागू होगी। डे-पास केवल उसी दिन मान्य होगा और रविवार व राजपत्रित अवकाशों पर लागू नहीं होगा। विद्यार्थियों को वैध पहचान पत्र दिखाना अनिवार्य है। महिलाओं को प्रत्येक यात्रा पर 50 फीसदी किराया छूट भी मिलेगी। सरकार पात्र विद्यार्थियों और महिलाओं के लिए हिमबस कार्ड जारी करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

बसों में आरएफआईडी आधारित इलेक्ट्रॉनिक टिकटिंग प्रणाली स्थापित होगी, जिससे डिजिटल सत्यापन किया जा सकेगा। सरकार का मानना है कि इससे शिक्षा तक पहुंच आसान होगी और योजना में पारदर्शिता आएगी। योजना के तहत हिमाचल के वास्तविक निवासी ही बस संचालन के लिए आवेदन कर सकेंगे। आवेदक की आयु 25 से 50 वर्ष होनी चाहिए और उसके पास तीन वर्ष पुराना हैवी ड्राइविंग लाइसेंस अनिवार्य है। रोजगार कार्यालय में पंजीकृत युवाओं को प्राथमिकता मिलेगी, तथा चयन पारिवारिक वार्षिक आय के आधार पर होगा। लाभार्थी बैंक का डिफाल्टर न हो और आरटीओ ड्राइविंग टेस्ट उत्तीर्ण करे। सरकार इलेक्ट्रिक बसों पर 50 फीसदी और डीजल बसों पर 30 फीसदी सब्सिडी प्रदान करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें