फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HPU Shimla: नए सत्र से विद्यार्थियों को एचपीयू के छात्रावासों में निशुल्क आवंटन

Fri, 21 Jun 2024 11:57 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

नए शैक्षणिक सत्र में छात्रावास आवंटन प्रक्रिया में चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट को अलग से सीटें आरक्षित कर आवंटित की जाएंगी। 
विज्ञापन
एचपीयू शिमला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अनाथ बच्चों को उच्च शिक्षा के अवसर और सुविधाएं प्रदान करने के लिए चलाई जा रही सुखाश्रय योजना में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में निशुल्क छात्रावास सुविधा मिलेगी। नए शैक्षणिक सत्र में छात्रावास आवंटन प्रक्रिया में चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट को अलग से सीटें आरक्षित कर आवंटित की जाएंगी। विवि की कार्यकारिणी परिषद ने होनहार चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट को यह सुविधा शुरू करने की योजना को मंजूरी दे दी है। जल्द विवि इसकी अधिसूचना जारी करेगा।

विज्ञापन

परिषद में इस  मामले को मंजूरी के लिए रखे जाने से पूर्व अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. ममता मोक्टा, चीफ वार्ड प्रो. आरएल जिंटा और एक अन्य सदस्य की तीन सदस्यीय कमेटी ने इस योजना के में निशुल्क छात्रावास सुविधा दिए जाने के लिए आवश्यक गाइडलाइन और नियम बनाने की प्रक्रिया पूरी की है। छात्रावासों में कुल आठ सीटें चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट के लिए आरक्षित रखी जाएंगी। मेरिट के आधार पर आवंटित किया जाएगा। 

आरक्षित की गई इन सीटों में दो सीटें पीएचडी शोधार्थियों, इनमें एक छात्र और एक छात्रा, जबकि छह अन्य सीटों में तीन छात्र और तीन छात्राओं को सीटें अन्य पीजी डिग्री कोर्स के विद्यार्थियों को आवंटित की जाएंगी। विवि के चीफ वार्डन  प्रो. आरएल जिंटा ने बताया कि नए शैक्षणिक सत्र-2024 से ही सरकार की सुखाश्रय योजना में चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट श्रेणी में आने वाले विद्यार्थियों, शोधार्थियों को तय अनुपात में आठ सीटें आवंटित की जाएंगी। 
विज्ञापन

यह सुविधा उन्हें निशुल्क 
प्रदान की जाएगी। उन्होंने बताया कि इसके लिए बनाए गए नियम और ईसी से मिली मंजूरी की अधिसूचना जल्द जारी होगी। इसके बाद सीटों के लिए नए सत्र में आवेदन और आवंटन की पूरी प्रक्रिया से छात्रों और विभागों को अवगत करवा दिया जाएगा। ऐसे छात्र स्वयं छात्रावास के लिए आवेदन करते हुए प्रमाण पत्र के साथ विभागों के माध्यम से आवेदन करेंगे। मेरिट के आधार पर ही इन आठ सीटों को आवंटित किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें