फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंबा मेडिकल कॉलेज भर्ती में फर्जीवाड़ा, प्रोस्पेक्टस भी ज्यादा दामों पर बेचे

Fri, 30 Nov 2018 12:18 PM IST
धर्मेंद्र पंडित, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन

चंबा मेडिकल कॉलेज में अनियमितताओं की जांच पूरी कर रिपोर्ट सरकार को सौंप दी गई है। जांच रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि कॉलेज में कई भर्तियां नियमों को ताक पर रखकर की गईं। वर्ष 2017 में एमबीबीएस प्रशिक्षुओं के बैच को प्रोस्पेक्टस भी ज्यादा दामों पर दिए गए।

विज्ञापन


इस गड़बड़झाले के दौरान डॉ. अनिल ओहरी कॉलेज के प्रिंसिपल थे। आरोपों के बाद सरकार ने उन्हें सस्पेंड कर दिया है। अब उन्हें चार्जशीट किया जा रहा है। 
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक जून, 2018 में सरकार ने इस कॉलेज का ऑडिट कराया था। ऑडिट के लिए शिमला से टीम भेजी गई। 

Trending Videos
विज्ञापन

पूर्व सरकार के कार्यकाल में खुला था कॉलेज 

इस दौरान वित्तीय अनियमितताएं पाई गईं, जिसके चलते सरकार ने डॉ. अनिल ओहरी को सस्पेंड कर उनका हेडक्वार्टर शिमला फिक्स कर दिया। स्वास्थ्य मंत्री विपिन परमार ने बताया कि वित्तीय अनियमितताओं के चलते चंबा मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. अनिल ओहरी सस्पेंड चल रहे हैं।

उन पर गंभीर आरोप हैं। प्रदेश सरकार इस मामले को गंभीरता से देख रही है। अब उन्हें चार्जशीट किया जा रहा है। चंबा मेडिकल कॉलेज पूर्व कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में खोला गया था। उस समय आईजीएमसी में तैनात डॉ. अनिल ओहरी को कॉलेज में प्रधानाचार्य पद पर तैनात किया गया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें