फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंकिता ने रोशन किया माता-पिता का नाम, नेट परीक्षा में देश भर में 65वां रैंक

Fri, 30 Nov 2018 10:09 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले के धनेटा स्थित गांव डढूं की अंकिता ठाकुर ने सीएसआईआर जूनियर रिसर्च फेलोशिप यूजीसी नेट जून 2018 पास कर परिवार का नाम रोशन किया है। अंकिता ने देश में 65वां रैंक हासिल किया है। उन्होंने केमिस्ट्री विषय में यह परीक्षा पास की है।

विज्ञापन


अंकिता को अब सीएसआईआर की ओर से पीएचडी करने के लिए छात्रवृत्ति दी जाएगी। वे यूनिवर्सिटी और कॉलेज काडर में असिस्टेंट प्रोफेसर पद पर सेवाएं देने के लिए पात्र हो गई हैं। अंकिता ने कहा कि सपने साकार करने के लिए आपको प्रतिबद्ध होना पड़ता है। समर्पण के बिना कुछ हासिल नहीं किया जा सकता है।

विज्ञापन

वे रोजाना नौ से दस घंटे पढ़ाई करती थीं। एचपीयू शिमला से एमएससी केमिस्ट्री और इसके बाद इस वर्ष ही जनवरी में एमफिल की डिग्री हासिल की है। शुरुआती पढ़ाई धनेटा से की। इसके बाद नादौन डिग्री कॉलेज से बीएसएसी की। अंकिता शुरू से पढ़ाई में अव्वल रही हैं।

बेहद साधारण परिवार से संबंध रखने वाली अंकिता के पिता बलवंत ठाकुर दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करते हैं। बलवंत ठाकुर ने बताया कि बेटी की कामयाबी पर वे बेहद खुश हैं। माता सुशीला और भाई नितिन ठाकुर भी खुश हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें