फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmaur: पूर्व विधायक राजेंद्र राणा के बेटे और पत्नी के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज, जानें पूरा मामला

Wed, 19 Mar 2025 02:37 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, सराहां (सिरमौर)

सार

पच्छाद क्षेत्र के बनी बखोली पंचायत के ढंगयार (बघोर) गांव के पास लगे स्टोन क्रशर में धोखाधड़ी को लेकर पच्छाद थाना में मामला दर्ज हुआ है।
विज्ञापन
एफआईआर(सांकेतिक ) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 हिमाचल प्रदेश के पच्छाद क्षेत्र के बनी बखोली पंचायत के ढंगयार (बघोर) गांव के पास लगे स्टोन क्रशर में धोखाधड़ी को लेकर पच्छाद थाना में मामला दर्ज हुआ है। बताया जा रहा है कि पूर्व विधायक राजेंद्र राणा की पत्नी और बेटे सहित अन्यों के खिलाफ यह मामला दर्ज हुआ है।  पच्छाद पुलिस के अनुसार ढंगयार गांव के पास किंग स्टोन माइनस एंड मिनरल्स में हिस्सेदारी में विवाद और धोखाधड़ी का मामला दर्ज हुआ है। पुलिस ने बताया कि पच्छाद क्षेत्र की बनी बखोली पंचायत के ढंगयार गांव के पास बघोर गांव में किंग स्टोन माइनस एंड मिनरल्स में हिस्सेदारी को लेकर एक विवाद सामने आया है, जिसमें धोखाधड़ी और चोरी का मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


अनिल चौहान ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है कि अभिषेक राणा, अनीता राणा, कमलेश कुमार और अन्य ने मिलकर उन्हें धोखा दिया और जेसीबी मशीन भी चोरी कर ली है। शिकायत के अनुसार अभिषेक राणा और अनीता राणा को 25 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ भागीदार के रूप में तैयार किया गया था, लेकिन उन्होंने उसके साथ धोखाधड़ी की। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। डीएसपी राजगढ़ वीएस नेगी ने बताया कि अनिल चौहान की शिकायत के आधार पर पुलिस ने अभिषेक राणा, अनीता राणा, कमलेश कुमार और अन्य के खिलाफ धोखाधड़ी और चोरी का मामला दर्ज किया है। उन्होंने कहा कि एफआईआर दर्ज करने का बाद पुलिस जांच में जुट गई है। इस मामले की पुलिस गहनता से आंच कर रही है। फिलहाल, इस मामले में इससे ज्यादा अभी कुछ नहीं कहा जा सकता है।

विज्ञापन

 राजेंद्र राणा बोले- मुख्यमंत्री कार्यालय के इशारों पर हुआ पत्नी और बेटे पर केस
जिला सिरमौर के पच्छाद पुलिस स्टेशन में पत्नी अनीता राणा और बेटे अभिषेक राणा के खिलाफ एफआईआर पर पूर्व विधायक राजेंद्र राणा ने प्रतिक्रिया दी है।  हमीरपुर में प्रेस वार्ता में राजेंद्र राणा ने कहा कि मुख्यमंत्री कार्यालय के इशारों पर यह एफआईआर दर्ज की गई है। अनिल वर्मा की ओर से झूठी शिकायत दी गई है। जिस जेसीबी की चोरी के आप अभिषेक राणा पर अनीता राणा पर लगाए गए हैं, वह जेसीबी अभिषेक राणा के नाम से है। झूठी शिकायत देने वाले अनिल वर्मा ने जेसीबी को किराए पर चढ़ा दिया था और अभिषेक राणा ने पुलिस की मौजूदगी में अपनी जेसीबी का कब्जा लिया था।  जबकि क्रेशर स्थापित करने के लिए भी करोड़ों रुपये की राशि अनिल वर्मा को दी गई है। इस व्यक्ति ने क्रेशर लगाने का वादा किया लेकिन पिछले चार साल से क्रेशर को संचालित नहीं किया है। इस व्यक्ति के खिलाफ मोहाली में धोखाधड़ी का केस भी दर्ज करवाया गया है। मुख्यमंत्री कार्यालय के इशारों पर महज 2 घंटे में एफआईआर दर्ज कर दी गई है। उन्होंने कहा कि न्यायालय में लड़ाई लड़ी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें