शिमला-मटौर के पैकेज नंबर दो नौणी-शालाघाट फोरलेन का टेंडर भी जल्द ही एनएचएआई के मुख्यालय दिल्ली से अक्तूबर के अंतिम सप्ताह में जारी होगा। इस पैकेज पर 2500 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
शिमला-मटौर फोरलेन के तहत अब शालाघाट से तारादेवी तक सड़क बनाई जाएगी। पहले इसे डबल लेन विद वेवड सोल्डर बनाया जाना प्रस्तावित था। लेकिन अब एनएचएआई इसकी फोरलेन की डीपीआर बनाने में जुटा है। फोरलेन के बनने से शिमला से नौणी (एम्स) बिलासपुर की दूरी कम होगी।
विज्ञापन
मरीजों, पर्यटकों और लोगों को इसका फायदा मिलेगा। शिमला-मटौर के पैकेज नंबर दो नौणी-शालाघाट फोरलेन का टेंडर भी जल्द ही एनएचएआई के मुख्यालय दिल्ली से अक्तूबर के अंतिम सप्ताह में जारी होगा। इस पैकेज पर 2500 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
इसको जल्द बनाने के उद्देश्य से एनएचएआई ने इसे तीन भागों पैकेज-2 ए, 2 बी और 2 सी में विभाजित किया है। अगर कोई कंपनी तय समय में इसका काम नहीं कर पाती है तो अन्य कंपनी को काम दिया जाएगा। पेड़ कम काटे जाएं इसके लिए 3.5 किलोमीटर लंबी सुरंग भी बनाई जाएगी।
नौणी-शालाघाट पैकेज के तीन भागों का टेंडर जल्द होगा। इसके अलावा शालाघाट-तारादेवी को भी फोरलेन बनाया जाएगा। -अब्दुल वासिद, क्षेत्रीय अधिकारी, एनएचएआई