फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur: बैग में रखे थे चार लाख के गहने, महिला ऑटो में गई भूल; पुलिस ने तलाश कर लौटाया बैग

Sun, 17 Sep 2023 10:44 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर

सार

ससुराल से मायके जा रही महिला ऑटो में लाखों के गहने और कपडों से भरे बैग को भूल गई। इसकी जानकारी पुलिस को दी गई तो सीसीटीवी फुटेज के आधार पर ऑटो चालक को ढूंढकर बैग को पुलिस ने महिला को लौटाया।
विज्ञापन
Bilaspur News - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिलासपुर में तीज मनाने अपने ससुराल से मायके जा रही महिला ऑटो में लाखों के गहने और कपडों से भरे बैग को भूल गई। इसकी जानकारी पुलिस को दी गई तो सीसीटीवी फुटेज के आधार पर ऑटो चालक को ढूंढ कर बैग को पुलिस ने  महिला को लौटाया।

विज्ञापन


सिविल लाइन थाना प्रभारी प्रदीप आर्या ने बताया कि एक महिला तीज मनाने के लिए अपने मायके जा रही थी। इसी बीच रेलवे स्टेशन के पास वह ऑटो में बैठकर महाराणा प्रताप चौक पहुंचकर उतर गई और अपना बैग ऑटो में ही भूल गई। इस दौरान ऑटो चालक अन्य सवारी को लेकर आगे बढ़ गया। तभी महिला को अपने समान की याद आई तो परेशान हो गई, बैग में चार लाख रुपए के सोने के जेवर सहित उनके कपड़े रखे हुए थे।

महिला ने सिविल लाइन थाने पहुंचकर इस घटना की जानकारी थाना प्रभारी प्रदीप आर्या को दी। इस पर तत्काल आईटीआई ने पास में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज को खंगाल कर ऑटो की पहचान कर ऑटो चालक संघ से संपर्क किया और चालक को थाने बुलाया गया। इस पर चालक बैग लेकर थाना पहुंचा और पुलिस को बैग सौंप दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें