फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहरवासियों को पार्किंग, एंबुलेंस रोड और सामुदायिक भवन की सौगातें

विज्ञापन
शिमला के नगरनिगम में एफसीपीसी की बैठक की अध्यक्षता करतीं महापौर सत्या कौंडल। फोटो अमर उजाला - फोटो : SHIMLA CITY
विज्ञापन
शिमला। शहरवासियों को नगर निगम कई नई सौगातें देने जा रहा है। मेयर सत्या कौंडल की अध्यक्षता में शनिवार को हुई वित्त संविदा एवं योजना समिति की बैठक में जनता को राहत देने वाले कई अहम प्रस्ताव पारित किए गए। समिति ने चार स्टील पार्किंग बनाने के प्रस्तावों को मंजूरी दे दी है।
विज्ञापन

इसके तहत कच्चीघाटी में प्रेमलाल शर्मा हाउस के समीप 36 लाख रुपये से स्टील कार पार्किंग बनाई जाएगी। लोअर ढली वार्ड में भी नगर निगम पार्क के पास 36.32 लाख रुपये से, टूटीकंडी के देवलॉज के पास 23 लाख जबकि बैनमोर वार्ड की हाउसिंग बोर्ड कालोनी जाखू में 23.98 लाख रुपये से पार्किंग बनाने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी गई है। अनाडेल वार्ड में कैपिटल होटल के पास 15.36 लाख रुपये से सामुदायिक भवन बनाने का प्रस्ताव भी पारित किया गया है। समिति ने पंथाघाटी वार्ड के लोगों को भी राहत दी है। यहां बेल्स इंस्टीट्यूट के पास नेगी हाउस तक 19.77 लाख रुपये से एंबुलेंस रोड बनाया जाएगा। शहर में खराब पड़े ई टायलेट भी जल्द दुरुस्त किए जाएंगे। इनकी मरम्मत पर ढाई लाख रुपये खर्च होंगे। समिति की मंजूरी के बाद अब नगर निगम सदन इस पर अंतिम मुहर लगाएगा। बैठक में नगर निगम आयुक्त आशीष कोहली, पार्षद दिवाकर देव शर्मा, पूरनमल, विवेक शर्मा और सिमी नंदा भी मौजूद रहे।
जाखू मंदिर का पैदल रास्ता संवरेगा, कई वार्डों में लगेंगी स्ट्रीट लाइट
नगर निगम जाखू मंदिर के पैदल रास्ते को भी संवारने जा रहा है। जाखू में सड़क से बने पैदल रास्ते को कवर्ड फुटपाथ में बदला जाएगा। साथ ही कई जगह कोबल स्टोन भी लगाया जाएगा। इस पर 25 लाख रुपये खर्च करने को मंजूरी दी गई है। शहर के कई वार्डों में स्मार्ट सिटी मिशन के तहत 17.12 लाख रुपये से नई स्ट्रीट लाइटें भी लगाई जाएंगी। पटयोग वार्ड में बने सामुदायिक भवन की मरम्मत करने का भी फैसला लिया गया है। इस पर 12.59 लाख रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

समिति ने ये फैसले भी लिए
-टूटीकंडी पार्किंग में एचआरटीसी के चार्जिंग स्टेशन को दी एनओसी रद्द होगी
-होमगार्ड कार्यालय के निर्माण के लिए जमीन की एनओसी देने पर सदन लेगा फैसला
-शहरी आजीविका मिशन के तहत कामगारों को अभी अपने फंड से पैसा देगा निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें