जिला मंडी में सुंदरनगर के कांगू में टैंपो ट्रैवलर पलटने से बड़ा हादसा हुआ है। चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर कांगू के पास सुंदरनगर से अंबाला लौट रही बारातियों से भरी टैंपो ट्रैवलर एक बाइक सवार को बचाते 200 फीट गहरी खाई में गिर गई।
विज्ञापन
इस हादसे में छह लोगों की मौत हो गई, जबकि आठ घायल हैं। गंभीर हालत में चार लोगों को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है। वाहन में कुल 14 लोग सवार थे। हादसे में दूल्हे की मां, बुआ और फूफा की मौत हो गई जबकि पिता घायल हैं।
हादसे के शिकार सभी लोग अंबाला शहर के हाउस नंबर 1323 सेक्टर 9 निवासी हरीश सेठी के बेटे की शादी के लिए रविवार शाम को सुंदरनगर पहुंचे थे। सोमवार सुबह 11 बजे विदाई समारोह के बाद वर पक्ष के रिश्तेदार टैंपो ट्रैवलर में सवार होकर अंबाला के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन
चालक ने ये बताया हादसे का कारण
पुलिस में दिए बयान में घायल चालक विक्रम सिंह ने बताया कि करीब 11.45 बजे जैसे ही वाहन कांगू के पास पहुंचा तो गलत दिशा से आ रहे बाइक सवार को बचाते हुए चालक नियंत्रण खो बैठा और ट्रैवलर गहरी खाई में जा गिरी।
हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने घायलों को सुंदरनगर अस्पताल पहुंचाया। थाना प्रभारी गुरबचन सिंह ने बताया पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि ट्रैवलर चालक के बयान पर पुलिस मोटरसाइकिल सवार की तलाश कर रही है।
कांगू हादसे में इनकी गई जान
1. महेंद्र पाल डक्कर, मकान नंबर 202, सेक्टर-10 अंबाला शहर
2. संतोष रानी, पत्नी महेंद्र पाल डक्कर, मकान नंबर 202, सेक्टर-10 अंबाला शहर
3. नीलम सेठी पत्नी हरीश सेठी, मकान नंबर 1323, सेक्टर-9 अंबाला शहर
4. धर्मपाल कुमार पुत्र जीवन दास कुमार, निवासी सेक्टर-8 अंबाला शहर
5. रविंद्र कुमार पुत्र मेला राम निवासी पंचकूला
6. शशी ओबराय पत्नी चंद्र प्रकाश, मकान नंबर 204, सेक्टर-10 अंबाला शहर
1. हरीश सेठी पुत्र जीवन दास सेठी निवासी मकान नंबर 1323, सेक्टर-9 अंबाला शहर
2. गुरदीप सिंह पुत्र सरदूल सिंह निवासी मडौली कला डा. मरिंडा तहसील चमकौर साहिब जिला रोपड़
3. गुरदीप सिंह पुत्र दलजीत सिंह निवासी मडौली कला तहसील चमकौर साहिब, जिला रोपड़
4. रंजू पत्नी रविंद्र कुमार, निवासी रायपुररानी पंचकूला
5. रीमा देवी पत्नी नरेश बतरा निवासी मकान नंबर 3491/2 पटेल रोड, अंबाला शहर
6. प्रियेश ठाकुर पुत्र योगेंद्र ठाकुर निवासी राम हाउस सुलतान गंज, पटना बिहार
7. दर्शना देवी पत्नी धर्मपाल निवासी मकान नंबर 652 न्यू मॉडल कालोनी, अंबाला शहर
8 विक्रम सिंह (ट्रैवलर चालक) पुत्र कृपाल सिंह निवासी मकान नंबर-8, पूजा बिहार अंबाला शहर