फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kalka Shimla RailLine: कालका पहुंचे चार पैनोरमिक कोच, अगले सप्ताह से शुरू हो सकता है ट्रायल

Sat, 10 Jun 2023 08:48 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, परवाणू (सोलन)

सार

अंबाला मंडल के रेल प्रबंधक मंदीप सिंह भाटिया ने बताया कि ट्रायल के लिए चारों कोच कालका पहुंच गए हैं। अगले आठ-दस दिनो के भीतर इनका ट्रायल शुरू हो जाएगा।
 
विज्ञापन
कालका पहुंचे चार पैनोरमिक कोच - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कालका-शिमला रेल लाइन पर अब जल्द ही पैनोरमिक कोच चलेंगे। इसके लिए चार पैनोरमिक कोच कालका रेलवे स्टेशन पर पहुंच गए हैं। शनिवार को यहां पर दो कोच पहुंचे जबकि दो कोच पहले यहां पर पहुंचे थे। इन कोच का ट्रायल भी 18-19 जून को शुरू करने की तैयारी है। यह कोच रेल कोच फैक्ट्री कपूरथला में तैयार किए गए हैं। जो दो कोच शनिवार को कालका पहुंचे हैं, उनमें एक नॉन एसी चेयरकार व दूसरा पावर कार कम लगेज वैन शामिल हैं।

विज्ञापन


इससे पहले मंगलवार को दो कोच (एक्जीक्यूटिव चेयर कार और चेयर कार) कालका आ गए थे। जानकारी के अनुसार एक्जीक्यूटिव चेयर कार में 12 सीटें व नार्मल चेयर कार में 24 सीटें बनाई गई हैं। इसी तरह नान ऐसी चेयर कार में 30 सीटें व चौथे कोच में पावर कार कम लगेज बेन है। अंबाला मंडल के रेल प्रबंधक मंदीप सिंह भाटिया ने बताया कि ट्रायल के लिए चारों कोच कालका पहुंच गए हैं। अगले आठ-दस दिनो के भीतर इनका ट्रायल शुरू हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें