फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवा इतिहासकार संगोष्ठी: पांडे बोले- देश की गौरवमयी घटनाओं को सामने लाने का समय

Sat, 10 Jun 2023 08:40 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू

सार

प्रदेश के जिला मुख्यालय कुल्लू के साथ लगते वैष्णो माता मंदिर में दो दिवसीय राष्ट्रीय युवा इतिहासकार संगोष्ठी के पहले दिन छह सत्रों में 17 प्रांतों से आए 90 शोधकर्ताओं ने अपने शोधपत्र पढ़े। 
विज्ञापन
राष्ट्रीय युवा इतिहासकार संगोष्ठी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के जिला मुख्यालय कुल्लू के साथ लगते वैष्णो माता मंदिर में दो दिवसीय राष्ट्रीय युवा इतिहासकार संगोष्ठी के पहले दिन छह सत्रों में 17 प्रांतों से आए 90 शोधकर्ताओं ने अपने शोधपत्र पढ़े। अखिल भारतीय इतिहास संकलन योजना एवं केंद्रीय विश्वविद्यालय धर्मशाला की ओर से आयोजित संगोष्ठी का शुभारंभ योजना के संगठन मंत्री डॉ. बालम कुंद पांडे ने किया। कहा कि भारतीय इतिहास में जो विकृतियां फैलाई गई हैं, अब उन्हें ठीक करने की आवश्यकता है।

विज्ञापन


हमें अपने देश की गौरवमयी घटनाओं को सामने लाना होगा। मुख्य वक्ता के तौर पर डॉ. ईश्वर शरण विश्वकर्मा ने कहा कि देश के स्वतंत्रता आंदोलन में जिन नेपथ्य के नायकों की भूमिका रही है, उनकी कुर्बानी को लिखित रूप में सामने लाने की आवश्यकता है। केंद्रीय विश्वविद्यालय धर्मशाला के कुलपति डॉ. सत प्रकाश बंसल ने कहा कि यह युवा इतिहासकारों का दायित्व है कि देश के सही और तथ्य पूर्ण इतिहास पर शोध करके सामने लाएं। इस संगोष्ठी में देशभर के 258 युवा इतिहासकार अपने-अपने शोधपत्र प्रस्तुत कर रहे हैं। जिनमें 24 शोधार्थी हिमाचल प्रदेश से भाग के रहे हैं।
विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें