फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल ने चार अफसरों को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से वापस बुलाया, ये है वजह

Tue, 12 Jun 2018 11:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

हिमाचल सरकार ने केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर गए चार आईएएस अफसरों को वापस बुलाया है। प्रदेश सरकार में अफसरों की कमी के चलते केंद्रीय मंत्रालय को पत्र भेजा गया है। ये आईएएस अधिकारी पिछले 2-3 साल से केंद्र सरकार में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

विज्ञापन


हिमाचल में 147 आईएएस अफसरों का काडर है। वर्तमान में 118 के करीब आईएएस अधिकारी ही प्रदेश में सेवाएं दे रहे हैं। साल 1989 बैच के आईएएस अधिकारी के. संजय मूर्ति वर्तमान केंद्रीय मंत्रालय में ज्वाइंट सेक्रेटरी इनफॉर्मेशन एंड ब्राडकास्टिंग पद पर तैनात हैं।

इसी तरह केंद्रीय मंत्रालय में 1997 बैच के आईएएस अधिकारी सुभाशीष पांडा वर्तमान में डायरेक्टर जीओएल, फूड एंड पब्लिक डिस्ट्रिब्यूशन पद पर सेवाएं दे रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतिनियुक्त से पहले ही लौट चुके हैं तीन अफसर

वर्ष 1997 बैच के आईएएस अधिकारी रजनीश ज्वाइंट सेक्रेटरी, केंद्रीय मंत्रालय में कॉमर्स इंडस्ट्री और 2005 बैच की आईएएस अधिकारी मीरा महंती डिप्टी सेक्रेटरी केंद्रीय कैबिनेट सचिवालय में सेवाएं दे रही हैं। इन सभी चारों अफसरों को प्रदेश सरकार ने केंद्रीय मंत्रालय से वापस भेजने की हामी भर दी है।  

वरिष्ठ आईएएस अधिकारी वीके अग्रवाल, राम सुभग सिंह और अनिल खाची पहले ही प्रति नियुक्ति से लौट आए हैं। अब सरकार ने चार अन्य अफसरों को वापस बुलाने के लिए केंद्र को पत्र भेजा है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें