उच्च शिक्षा निदेशक अमरदेव
- फोटो : File Photo
उच्च शिक्षा निदेशक अमरदेव को सेवा विस्तार देने की चर्चा भी खूब चली हुई है। सूत्र बताते हैं कि उच्च शिक्षा निदेशक अमरदेव को सेवा विस्तार देने की फाइल चल पड़ी है। इसको लेकर अंतिम फैसला मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को लेना है। सेवा विस्तार मिलेगा या नहीं इसका खुलासा तो जून के आखिरी सप्ताह में होगा।
आईएएस लगाने की मुहिम फुस्स- बीते दिनों आईएएस को उच्च शिक्षा निदेशक बनाने की मुहिम भी शुरू हुई थी। निदेशालय से इस बाबत सरकार को प्रस्ताव भेजा गया था। गहन मंथन के बाद और शिक्षक संगठनों के विरोध के चलते हालांकि यह मुहिम अब फुस्स हो गई है। कॉलेज कैडर से ही निदेशक बनाए जाने की चर्चा है।