फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Accident : चंबा में हादसा, डाक अधीक्षक उनकी पत्नी, बेटे-बेटी की मौत

Sun, 21 Aug 2022 10:21 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, चुराह (चंबा)

सार

तिलक राज चंबा के मुख्य डाकघर में अधीक्षक के पद पर तैनात थे। वे परिवार सहित चौली से चंबा आ रहे थे। इसी दौरान यह हादसा हुआ।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में उपमंडल चुराह के कैला-दुगली-कैंथली मार्ग पर डांड के समीप रविवार देर शाम एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इसमें एक दंपती समेत उनके बेटे और बेटी की मौत हो गई। हादसे के समय गाड़ी में चार लोग सवार थे। हादसा रविवार देर शाम को पेश आया।

विज्ञापन


मृतकों की पहचान तिलक राज (46) पुत्र लोछू राम गांव मडोती डाकघर डुगली, पत्नी अंबिका देवी (42) बेटी सुमिशा (15) और बेटा अतुल (18) के रूप में हुई। बताया जा रहा है कि तिलक राज चंबा के मुख्य डाकघर में अधीक्षक के पद पर तैनात थे। वे परिवार सहित चौली से चंबा आ रहे थे।

इसी दौरान यह हादसा हुआ। गाड़ी के गिरने की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शवों को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम की औपचारिकताएं पूरी करने में जुट गई है। एसपी चंबा अभिषेक यादव ने बताया कि हादसे चार लोगों की मौत हो गई है। कहा कि शवों का पोस्टमार्टम सोमवार को किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें