फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊना में दर्दनाक हादसा: मवाकोहलां में दो बाइक में टक्कर, चार युवकों की मौत

Wed, 19 Jan 2022 09:25 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना

सार

मनीष और अभि गोंदपुर बनेहड़ा से अपनी बाइक पर सवार होकर दौलतपुर चौक की तरफ जा रहे थे। विपरीत दिशा से आ रही एक बाइक से आमने-सामने टकरा गए।
विज्ञापन
घटनास्थल पर पुलिस छानबीन करते हुए। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में दौलतपुर चौक-मुबारिकपुर-ऊना मुख्य सड़क पर मवाकोहलां में बुधवार शाम को दो बाइक की जोरदार भिड़ंत में चार युवकों की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लिया। पुलिस मामले में जांच कर रही है। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीन युवकों ने तो मौके पर ही दम तोड़ दिया। जबकि घायल युवक को आनन फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दौलतपुर चौक लाया गया।

विज्ञापन


जहां उसने दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि मनीष और अभि गोंदपुर बनेहड़ा से अपनी बाइक पर सवार होकर दौलतपुर चौक की तरफ जा रहे थे। विपरीत दिशा से आ रही एक बाइक से आमने-सामने टकरा गए।

जिस पर हुगत राम और नार सिंह सवार थे। मृतकों में दो युवकों की पहचान मनीष कुमार पुत्र पवन कुमार उम्र 22 वर्ष और अभि कुमार पुत्र मोहिंद्र सिंह उम्र  21 वर्ष निवासी गोंदपुर बनेहड़ा लोअर जिला ऊना के रूप में हुई है। जबकि अन्य दो युवक हुगत राम पुत्र दिले सिंह उम्र 29 वर्ष और नार सिंह उम्र 27 साल निवासी चुराह चंबा के रूप में हुई है।
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलने पर पुलिस चौकी दौलतपुर चौक से एएसआई अशोक कुमार पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। एएसआई अशोक कुमार ने बताया कि चारों शवों को पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेज दिया है। एएसपी प्रवीण धीमान ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। मामले में जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें