फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: पंचायत का प्रधान 20 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार

Wed, 19 Jan 2022 07:57 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, नाहन (सिरमौर)

सार

 प्रधान पंचायत ने विकास कार्यों की लंबित दो लाख रुपये की राशि के भुगतान को लेकर शिकायतकर्ता से रिश्वत की मांग की थी। इससे परेशान होकर शिकायतकर्ता ने नाहन में सतर्कता और भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम को शिकायत दी। इसके बाद विजिलेंस की टीम ने आरोपी को रंगे हाथ पकड़ने के लिए जाल बिछाया।
विज्ञापन
पंचायत प्रधान रिश्वत लेते गिरफ्तार(सांकेतिक) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश राज्य सतर्कता और भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो(विजिलेंस) नाहन की टीम ने शिलाई उपमंडल की बेला पंचायत के प्रधान को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोचा है। जानकारी के अनुसार आरोपी प्रधान पंचायत ने विकास कार्यों की लंबित दो लाख रुपये की राशि के भुगतान को लेकर शिकायतकर्ता से रिश्वत की मांग की थी। इससे परेशान होकर शिकायतकर्ता ने नाहन में सतर्कता और भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम को शिकायत दी। इसके बाद विजिलेंस की टीम ने आरोपी को रंगे हाथ पकड़ने के लिए जाल बिछाया। विजिलेंस ने शिकायतकर्ता को 20 हजार रुपये देकर पंचायत प्रधान के पास भेजा, जिसके नंबर नोट कर लिए थे और निधारित रसायन का भी नोटों पर इस्तेमाल किया गया था।

विज्ञापन


जैसे ही पंचायत प्रधान भगत सिंह को शिकायतकर्ता ने 20 हजार रुपये थमाए, विजिलेंस की टीम ने उसे मौके पर ही दबोच लिया। विजिलेंस ने पंचायत प्रधान के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्जकर उसे गिरफ्तार कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। ज्य सतर्कता और भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की पुलिस अधीक्षक अंजुम आरा ने पंचायत प्रधान की गिरफ्तार की पुष्टि की है। उपायुक्त सिरमौर रामकुमार गौतम ने बताया कि जैसे ही विजिलेंस कार्यालय से पंचायत प्रधान के खिलाफ रिपोर्ट आएगी, उसके बाद पंचायत प्रधान के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई भी की जाएगी।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें