फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलग-अलग सड़क हादसों में चार युवकों की मौत

Sun, 03 Apr 2016 09:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गोहर/थुनाग (मंडी)
विज्ञापन
हादसे में कार के परखचे उड़ गए। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मंडी जिले के सराज क्षेत्र के लंबाथाच के समीप बुनागी मोड़ के पास शनिवार देर रात आल्टो कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। हादसे में दो युवकों की मौके पर मौत हो गई। हादसे का पता रविवार सुबह लगा। दोनों युवक थुनाग के रहने वाले थे। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिए हैं। मामला दर्ज कर पुलिस हादसे के कारणों की छानबीन कर रही है। प्रशासन की ओर से मृतकों के परिजनों को दस-दस हजार रुपये की फौरी राहत प्रदान की गई।
विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार रात थुनाग की तरफ आ रही आल्टो कार एचपी 02एम-0227 लंबाथाच के समीप बुनागी मोड़ पर अनियंत्रित होकर करीब तीन सौ फीट गहरी खाई में खड्ड के किनारे जा गिरी। कार के परखचे उड़ गए। रविवार सुबह करीब साढ़े सात बजे स्थानीय लोगों ने कार खाई में गिरी देख कर जंजैहली पुलिस को सूचित किया।

पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। कार में सवार दो युवक खाई में मृत पड़े थे। इनकी पहचान दिनेश कुमार (29) पुत्र तूलेराम निवासी दशीरा गांव और पदम सिंह (30) पुत्र धनीराम निवासी थुनाग के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। प्रशासन की ओर से तहसीलदार थुनाग शमशेर सिंह ने मृतक के परिजनों को फौरी राहत राशि दी है। कार हादसे से थुनाग में शोक का माहौल है।
विज्ञापन


गोहर पुलिस थाना प्रभारी लाल सिंह ने बताया कि कार सवार दिनेश और पदम शनिवार शाम को थुनाग से सवारियां लेकर शिकारी देवी गए थे। रात को करीब 12 बजे जब कार बुनागी मोड़ पर पहुंची तो चालक ने कार पर से नियंत्रण खो दिया और कार करीब 300 फीट गहरी खाई में जा गिरी। रविवार सुबह जब एक निजी बस बुनागी मोड़ पर सवारियां उतार रही थी तो सवारियों की नजर खाई में गिरी कार पर पड़ी। जिसके बाद सड़क हादसे का पता चल पाया। मामला दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

टूरिस्ट बस की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत

टक्कर मारने के बाद चालक मौके से भाग निकला। पुलिस ने पंडोह के पास नाका लगा उसे हिरासत में ले लिया। - फोटो : अमर उजाला
थलौट के समीप नेशनल हाईवे पर रविवार शाम को टूरिस्ट बस की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। टक्कर मारने के बाद चालक ने बस नहीं रोकी और मौके से भाग निकला। पुलिस ने पंडोह के पास नाका लगा कर बस चालक को हिरासत में लेकर और बस जब्त कर ली। पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए जोनल अस्पताल मंडी भेज दिया। पुलिस हादसे के कारणों की छानबीन कर रही है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रविवार करीब चार बजे मंडी से कुल्लू की तरफ जा रहे बाइक को टूरिस्ट बस संख्या सीएच01टीए-4032 ने टक्कर मार दी। जिससे बाइक पर सवार एक युवक की मौके पर मौत हो गई। जबकि गंभीर रूप से घायल युवक को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नगवाईं ले जाया गया।

जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान रमेश (29) पुत्र शेष राम निवासी कुनैणी शिल्हबधाणी और गुरदयाल (24) पुत्र ईश्वरी राम निवासी मासणा लगबैली के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही औट थाना प्रभारी लोकेंद्र नेगी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। बाइक को टक्कर मारने के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने पंडोह के पास नाका लगा कर बस चालक को पकड़ लिया।

पुलिस ने बस चालक शंकर वर्मा निवासी अंबाला को हिरासत में लिया है। थाना प्रभारी लोकेंद्र नेगी ने बताया कि बाइक सवार रमेश की मौके पर मौत हो गई। जबकि गुरदयाल को पीएचसी नगवाईं में चिकित्सकों ने मृत घोषित किया। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए मंडी भेजा गया है। बस चालक को हिरासत में ले लिया है। पुलिस हादसे के कारणों की छानबीन कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें