भारतीय टीम के लिए चेतना, जस्सी, संजना और वंशिका मेहता का चयन हुआ है। चेतना मार्च में हुई कनिष्ठ एशियन प्रतियोगिता की विजेता भारतीय टीम का हिस्सा भी थी। इस प्रतियोगिता में चेतना को सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर के खिताब से नवाजा गया था।
बैंकाक में होने वाली एशियन यूथ बीच हैंडबाल प्रतियोगिता के लिए हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर की चार महिला खिलाड़ियों का चयन हुआ है। प्रतियोगिता 25 से 30 अप्रैल तक खेली जाएगी। भारतीय टीम के लिए चेतना, जस्सी, संजना और वंशिका मेहता का चयन हुआ है। चेतना मार्च में हुई कनिष्ठ एशियन प्रतियोगिता की विजेता भारतीय टीम का हिस्सा भी थी। इस प्रतियोगिता में चेतना को सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर के खिताब से नवाजा गया था।
विज्ञापन
चारों महिला खिलाड़ी घुमारवीं उपमंडल की मोरसिंघी हैंडबॉल नर्सरी में हैंडबाल खेल की बारीकियां सीख रही हैं। खिलाड़ियों की कोच स्नेहलता ने बताया कि हिमाचल के लिए यह गर्व की बात है कि एक साथ चार महिला खिलाड़ियों का चयन भारतीय टीम के लिए हुआ है। उन्होंने उम्मीद जताई कि प्रतियोगिता में हिमाचल की महिला खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन करेंगी। हिमाचल प्रदेश हैंडबाल संघ के अध्यक्ष भरत साहनी, कोषाध्यक्ष टीपी चोपड़ा, मोरसिंघी ग्राम पंचायत के पूर्व प्रधान जगदीश ठाकुर और कर्ण चंदेल ने भारतीय टीम में चार महिला खिलाड़ियों के चयन पर खुशी जताई है और प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दी हैं।