फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: 5.63 ग्राम चिट्टा और 380 ग्राम चरस के साथ चार गिरफ्तार

Sat, 30 Sep 2023 02:07 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

पुलिस चौकी शहर और एएनटीएफ कुल्लू की टीम ने तीन अलग-अलग मामलों में 5.63 ग्राम चिट्टा और 380 ग्राम चरस के साथ चार लोगों को गिरफ्तार किया है। चारों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पहले मामले में पुलिस चौकी शहर की टीम सुबह के समय रौड़ा में गश्त कर रही थी इसी दौरान पुलिस को एक गुप्त सूचना मिली कि उक्त घर में एक व्यक्ति के पास घर चिट्टा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने उक्त व्यक्ति के घर में तलाशी ली तो व्यक्ति के घर से 1.41 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया। आरोपी की पहचान आमिर बाग निवासी रौड़ा सेक्टर जिला बिलासपुर के रूप में हुई है।

वहीं दूसरे मामले में भी पुलिस चौकी की टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि दो व्यक्ति चिट्टा लेकर घूम रहे हैं। इसके बाद पुलिस ने क्यूआरटी को मौके पर बुलाया गया। क्यूआरटी और पुलिस चौकी के जवानों ने डियारा में गश्त की। तभी वहां पर प्राथमिक स्कूल डियारा के पास दो व्यक्तियों को पकड़ा गया।
विज्ञापन


इनसे 4.22 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया। आरोपियों की पहचान आरिफ मोहम्मद और ईशान घई निवासी डियारा जिला बिलासपुर के रूप में हुई है। आरोपियों को मौके से चौकी तक पैदल लाया गया।

तीसरे मामले में एएनटीएफ कुल्लू की टीम ने फोरलेन पर मंडी भराड़ी पुल के पास नाकाबंदी कर रखी थी। नाकाबंदी के दौरान मनाली से दिल्ली की तरफ जा रही एक वोल्वो बस को जांच के लिए रोका गया। इसमें मौजूद एक युवक से 380 ग्राम चरस बरामद की गई।

आरोपी की पहचान प्रहलाद भारद्वाज (23) निवासी कॉलोनी स्वर्ण जयंती बिहार गांव कोयला नगर तहसील व जिला कानपुर उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। मामले की पुष्टि डीएसपी मुख्यालय मदन धीमान ने की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें