फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan: कुश्ती प्रशिक्षक पर हमला करने मामले में चार आरोपी गिरफ्तार

Fri, 17 Apr 2026 09:56 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, बद्दी(सोलन)।

सार

 कुश्ती ट्रायल के दौरान बीते मंगलवार को नियमों को लेकर शुरू हुआ विवाद में कुश्ती प्रशिक्षक पर किए गए हमले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन
अपराध(सांकेतिक)। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोलन जिले के नालागढ़ में अंडर-17 कुश्ती ट्रायल के दौरान बीते मंगलवार को नियमों को लेकर शुरू हुआ विवाद में कुश्ती प्रशिक्षक पर किए गए हमले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। सभी आरोपियों को शनिवार को अदालत में पेश किया जाएगा। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बीते मंगलवार को अखिल हिमाचल कुश्ती संघ की ओर से एक होटल में अंडर-17 कुश्ती वर्ग के चयन के लिए ट्रायल किए गए। इसमें प्रदेश के विभिन्न जिलों से खिलाड़ी शामिल हुए थे। चयन प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए पंजाब से भी टीमों को आमंत्रित किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

निर्धारित कार्यक्रम के तहत सुबह खिलाड़ियों का वजन किया गया। विवाद उस समय शुरू हुआ जब बागबानियां गांव के हनुमान अखाड़े से जुड़े गोविंद ने अपने खिलाड़ी को 71 किलोग्राम वर्ग के साथ-साथ 80 किलोग्राम वर्ग में भी ट्रायल देने की अनुमति मांगी। संघ के महासचिव नरदेव शर्मा ने नियमों का हवाला देते हुए इसकी अनुमति देने से इनकार कर दिया। इस पर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। आरोप है कि मंगलवार दोपहर करीब 3:15 बजे चार युवक मौके पर पहुंचे और उनमें से एक ने पीछे से कुश्ती प्रशिक्षक जॉनी चौधरी पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। हमले में जॉनी के सिर पर गंभीर चोट आई, जिसके बाद उन्हें उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। उधर, एसपी बद्दी विनोद धीमान ने बताया कि पुलिस ने कुश्ती प्रशिक्षक पर हमला करने के मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें