फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजी क्षेत्र के सहयोग से चंबा में स्थापित होगा सीमेंट प्लांट : बिक्रम ठाकुर

Mon, 30 Jul 2018 07:47 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला चंबा में सीमेंट प्लांट का शिलान्यास अगस्त में होगा। इसे निजी क्षेत्र के सहयोग से स्थापित किया जाएगा। सीमेंट प्लांट के लिए सरकार शीघ्र नीलामी करेगी। उद्योग मंत्री बिक्रम ठाकुर ने सोमवार को बताया कि सीमेंट प्लांट चंबा के सिकरीधार में स्थापित किया जाएगा।

विज्ञापन


जिस जगह सीमेंट प्लांट स्थापित किया जा रहा हैं, वहां पेड़ काफी कम हैं। इसके अलावा जिस स्थान में खनन किया जाएगा, वहां जमीन खाली है। कहा कि राज्य में 31 स्टोन क्रशर मानकों में खरा नहीं उतरे हैं। इस कारण स्टोन क्रशर मालिकों को सरकार ने नोटिस जारी किए हैं।

विज्ञापन

इन उद्योगों से हिमाचलियों के नामों की सूची तलब

इसका जवाब संतोषजनक नहीं मिलने पर इन स्टोन क्रशरों को बंद कर दिया जाएगा। सरकार उद्योगों में हिमाचलियों को अस्सी फीसदी रोजगार के लिए नियम को अंतिम रूप दे रही है।

इसके बाद उद्योगों में हिमाचलियों को रोजगार देने का रास्ता साफ होगा। कई उद्योगों में हिमाचलियों को 70 फीसदी रोजगार देने का दावा किया जा रहा है। सरकार ने इन दावों की जांच करने के लिए उन सभी उद्योगों से हिमाचलियों के नामों की सूची तलब की है।

उद्योगों  से कहा है कि रोजगार पाए हिमाचलियों को आधार से लिंक किया जाए। अगर उद्योगों में हिमाचलियों को 70 फीसदी रोजगार नहीं दिया होगा तो सरकार कार्रवाई करेगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें