फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: तलवाड़ पंचायत में करंट लगने से पूर्व सैनिक की मौत

Wed, 09 Oct 2024 10:31 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, लंबागांव (कांगड़ा )

सार

विकास खंड लंबागांव की तलवाड़ पंचायत के कुटबला(सुगड़ीबाग ) गांव में मंगलवार देर शाम को पूर्व सैनिक की टुल्लू पंप से करंट लगने से मौत हो गई।
विज्ञापन
करंट लगने से मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के विकास खंड लंबागांव की तलवाड़ पंचायत के कुटबला(सुगड़ीबाग ) गांव में मंगलवार देर शाम को पूर्व सैनिक की टुल्लू पंप से करंट लगने से मौत हो गई। मृतक की पहचान राजिंद्र कुमार(साल) उर्फ चंदू

विज्ञापन

 पुत्र माधो राम गांव कुटबला डाकघर लंबागांव के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार मृतक बागवानी करता था और मंगलवार देर शाम उसे ने अपने खेतों की सिंचाई के लिए टुल्लू पंप चलाया था। इसी दाैरान पंप से करंट लगने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मंगलवार शाम 6:00 बजे के करीब मृतक का बेटा अपने खेतों की ओर गया तो उसने देखा कि उसका पिता टुल्लू पंप के पास अचेत अवस्था में पड़ा हुआ है।

उसने शोर मचाया। इसके बाद आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। गांववाले व्यक्ति को जयसिंहपुर अस्पताल ले गए, जहां डाॅक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक का एक लड़का व दो लड़कियां हैं।। मृतक सेना से सेवानिवृत्त था और चार साल पहले ही मृतक की पत्नी की जलने से मौत हो गई थी। लंबागांव पुलिस को सूचना मिलते ही मौके पर पंहुचाई थी और शव को अपने कब्जे में लेकर के आगामी कार्रवाही आरंभ कर दी है । मामले की पुष्टि लंबागांव पुलिस के एसएचओ अशोक कुमार ने की है ।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें