फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सियासत: एसएफआई के पूर्व राज्य उपाध्यक्ष आम आदमी पार्टी में शामिल

Thu, 21 Apr 2022 07:40 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर

सार

एसएफआई के पूर्व राज्य उपाध्यक्ष संजीव सेठी गुरुवार को आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए हैं। सेठी ने नादौन विधानसभा के लहड़ा वार्ड नंबर 15 से जीत दर्ज की थी।
 
विज्ञापन
एसएफआई के पूर्व राज्य उपाध्यक्ष आम आदमी पार्टी में शामिल - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एसएफआई के पूर्व राज्य उपाध्यक्ष संजीव सेठी गुरुवार को आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। 29 साल के संजीव सेठी नादौन विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत पन्याली के रहने वाले हैं। उन्होंने शिमला विवि से कानून की पढ़ाई की है। जनवरी 2021 में हुए पंचायती राज चुनाव में उन्होंने विधानसभा क्षेत्र नादौन के वार्ड नंबर-15 लहड़ा से जिला परिषद के सदस्य के रूप में चुनाव लड़ा और भाजपा और कांग्रेस को पराजित किया। 

विज्ञापन


संजीव सेठी ने भाजपा नेता और पूर्व जिला परिषद सदस्य बिहारी लाल को 259 मत के अंतर से हराया था। जबकि, विधानसभा क्षेत्र नादौन में कांग्रेस विधायक सुखविंद्र सिंह सुक्खू के रहते हुए भी कांग्रेस प्रत्याशी अरविंद लखनपाल तीसरे नंबर पर रहे थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें