फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सियासी हलचल: पूर्व सीएम धूमल से मिले राकेश पठानिया

Wed, 20 Jan 2016 01:34 PM IST
प्रवीण कुमार/अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
नूरपुर विधानसभा क्षेत्र से दो बार विधायक रहे पूर्व विधायक राकेश पठानिया ने पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल से मुलाकात कर उनसे आशीर्वाद लिया। पठानिया के साथ नूरपुर हलके से जिला परिषद, पंचायत समिति और नगर परिषद के जीते हुए उनके समर्थित जनप्रतिनिधि भी शामिल रहे। पूर्व विधायक राकेश पठानिया को पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल का करीबी माना जाता रहा है।
विज्ञापन


राकेश पठानिया शुरू से शांता कुमार गुट के निशाने पर रहे हैं लेकिन इस बार उन्होंने न केवल नूरपुर हलके से जिला परिषद की तीनों सीटों पर अपने समर्थकों को जिताया, बल्कि तीनों जगह बीजेपी समर्थित प्रत्याशियों को भी करारी शिकस्त दी।

तीनों जिला परिषद सीटों पर बीजेपी के साथ कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी भी चुनाव हार गए। राकेश पठानिया समर्थक दयाल सिंह पठानिया सुल्याली वार्ड, उदय पठानिया कमनाला वार्ड, जबकि इंद्र सिंह ठेहड़ वार्ड से जिला परिषद का चुनाव जीते हैं। पंचायत समिति में भी राकेश पठानिया के दस समर्थक चुनाव जीते हैं।
विज्ञापन


दिलचस्प बात है कि नगर परिषद नूरपुर को कांग्रेस का दुर्ग माना जाता रहा है। यहां से पठानिया के दो प्रत्याशियों ने पार्षद का चुनाव जीत कर नगर परिषद में अपना खाता खोला है। राकेश पठानिया की धूमल से मुलाकात पर प्रदेश बीजेपी में फिर से चर्चा का बाजार गर्म हो गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें