फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व विधायक लज्जा राम को नम आंखों से दी विदाई

Mon, 23 Nov 2015 11:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बद्दी (सोलन)
विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व संसदीय सचिव एवं दून से चार बार विधायक रहे 82 वर्ष के चौधरी लज्जा राम का सोमवार दोपहर एक बजे बद्दी में उनके पैतृक गांव संडोली में अंतिम संस्कार किया गया। लज्जा राम के बड़े बेटे भजन चौधरी ने मुखाग्नि दी। पुलिस प्रशासन की ओर से उन्हें राजकीय सम्मान के साथ हवा में फायर कर सलामी दी गई।
विज्ञापन


लज्जा राम की अंतिम यात्रा में विधानसभा अध्यक्ष बृज बिहारी बुटेल, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री धनीराम शांडिल, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू, शिलाई के पूर्व विधायक हर्षवर्धन चौहान, कामगार बोर्ड के चेयरमैन हरदीप बावा, नालागढ़ के विधायक केएल ठाकुर, पूर्व विधायक लखविंद्र सिंह राणा, पूर्व विधायक विनोद चंदेल आदि शामिल हुए।

इससे पूर्व खुले मैदान में दर्शनों के लिए चौधरी लज्जा राम की पार्थिव देह को रखा गया था, जहां बीबीएन के लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। सुक्खू और विस अध्यक्ष बृज बिहारी बुटेल ने चौधरी लज्जा राम के निधन को कांग्रेस के लिए अपूर्णीय क्षति बताया। उन्होंने कहा कि चौधरी लज्जा राम का दून में अपना जनाधार था और वे कांग्रेस के सच्चे सिपाही थे। दून में विकास के लिए उन्हें हमेशा याद रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें