फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल भाजपा प्रभारी के बुलाने पर भी बैठक में नहीं आए पूर्व विधायक गाविंद राम

Tue, 20 Jul 2021 10:30 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, अर्की (सोलन)/शिमला

सार

गोविंद राम ने यहां दो टूक कहा कि आगामी उपचुनाव में यह सीट निकालनी है तो रतन पाल सिंह को टिकट न दें। आशा परिहार ने भी उनकी बात का समर्थन किया। रतन पाल सिंह पिछली बार विधानसभा चुनाव में गोविंद राम शर्मा का टिकट कटने के बाद वीरभद्र सिंह के खिलाफ भाजपा प्रत्याशी थे और चुनाव हार गए थे। 
विज्ञापन
अर्की में भाजपा की बैठक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल भाजपा प्रभारी अविनाश राय खन्ना के बुलाने पर भी अर्की के पूर्व भाजपा विधायक गोविंद राम शर्मा मंगलवार को मंडल भाजपा की बैठक में अर्की स्थित गऊ सदन में नहीं गए। इस बैठक के बाद खन्ना के बुलाने पर पूर्व विधायक गोविंद राम शर्मा उनके बुलावे पर कुनिहार स्थित विश्राम गृह गए। यहां गोविंद राम शर्मा के साथ पूर्व मंत्री दिवंगत नगीन चंद्र पाल की बेटी एवं जिला परिषद सदस्य आशा परिहार भी मौजूद रहीं। गोविंद राम ने यहां दो टूक कहा कि आगामी उपचुनाव में यह सीट निकालनी है तो रतन पाल सिंह को टिकट न दें।

विज्ञापन


आशा परिहार ने भी उनकी बात का समर्थन किया। रतन पाल सिंह पिछली बार विधानसभा चुनाव में गोविंद राम शर्मा का टिकट कटने के बाद वीरभद्र सिंह के खिलाफ भाजपा प्रत्याशी थे और चुनाव हार गए थे।  दो दिन पहले अर्की में भाजपा के कुछ नेताओं के बगावतीसुर उठने के बाद भाजपा हाईकमान ने कड़ा नोटिस लिया, जिसके बाद आनन-फानन में अविनाश राय खन्ना खुद मंगलवार को अर्की पहुंचे।उन्होंने सभी क्षेत्रीय नेताओं को बुलाया। लेकिन इस बैठक में पूर्व विधायक गोविंद राम शर्मा, आशा परिहार, जिला परिषद सदस्य अमर सिंह ठाकुर, पूर्व मंडल अध्यक्ष बालकराम शर्मा, मौजूदा मंडल उपाध्यक्ष सुनंदा गौतम जैसे कई नेता नहीं पहुंचे।

हालांकि, दून के विधायक परमजीत पम्मी, शिमला संसदीय क्षेत्र के प्रभारी, खादी बोर्ड के अध्यक्ष पुरुषोत्तम गुलेरिया, जिला अध्यक्ष आशुतोष वैद्य, नालागढ़ के पूर्व विधायक केएल ठाकुर, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य जयनंद शर्मा, ओपी गांधी, जोगेंद्रा बैंक के अध्यक्ष योगेश भरतिया, किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष रमेश ठाकुर, जिला मीडिया सहप्रभारी इंद्रपाल शर्मा, मंडल महामंत्री यशपाल कश्यप व पूर्व मंडलाध्यक्ष बाबूराम पंवर सहित अन्य कई मोर्चों और प्रकोष्ठों के पदाधिकारी उपस्थित रहे। 
विज्ञापन


भाजपा ऐसा वृक्ष जिससे टूटकर कोई नेता नहीं बन पाया : खन्ना 
मंडल भाजपा की बैठक में खन्ना ने कहा कि जिसके हाथ में कमल का फूल होगा, कार्यकर्ता उसी के लिए काम करेगा। भाजपा एक ऐसा वृक्ष है, जो व्यक्ति इससे जुड़ा रहता है वह आगे बढ़ता है। इससे टूटकर कभी भी कोई नेता नहीं बन पाया। उन्होंने सबको एकजुटता की सीख दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें