शिमला भाजपा संसदीय क्षेत्र प्रभारी एवं पूर्व मंत्री सुखराम चौधरी ने संजय अवस्थी पर पलटवार करते हुए कहा कि छाज तो बोले सो बोले पर छलनी भी बोले, जिसमें 100-100 छेद हैं। सुखराम चौधरी ने कहा कि प्रदेश में पिछले तीन महीने से चल रही राजनीतिक अस्थिरता के लिए जिम्मेदार कौन है।
शिमला भाजपा संसदीय क्षेत्र प्रभारी एवं पूर्व मंत्री सुखराम चौधरी ने मुख्य संसदीय सचिव संजय अवस्थी के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि प्रदेश में पिछले तीन महीने से चल रही राजनीतिक अस्थिरता के लिए जिम्मेदार कौन है। इसका जवाब जनता को मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और सुपर सीएम संजय अवस्थी दें।
विज्ञापन
सुखराम चौधरी ने कहा कि कांग्रेस की हालत यह है कि दूसरों पर आरोप लगाकर ही अपनी राजनीति चमकाने का कार्य कर रहे हैं। मुख्यमंत्री सुक्खू तो बोल ही रहे हैं, पर उनकी मित्र मंडली जिनके गिरेबान में लाखों गलतियां हैं, वे भी बोल रहे हैं, उन पर यह कहावत सटीक बैठती है कि छाज तो बोले सो बोले पर छलनी भी बोले, जिसमें 100-100 छेद हैं। उन्होंने कहा कि 16 माह में 25 हजार करोड़ से ऊपर का कर्जा प्रदेश पर डाल दिया है।