फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: एचपीयू शिमला में एससीए का गठन, भूगोल विभाग की मुस्कान अध्यक्ष बनीं

Thu, 12 Oct 2023 06:49 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

एससीए में भूगोल विभाग की छात्रा मुस्कान अध्यक्ष मनोनीत की गई हैं। बायोसाइंस जूलॉजी से कृति शर्मा को उपाध्यक्ष, अंग्रेजी विभाग से नव्या शर्मा को सचिव और विधि विभाग से आस्था गुप्ता को संयुक्त सचिव मनोनीत किया गया है।
विज्ञापन
भूगोल विभाग की मुस्कान एससीए अध्यक्ष बनीं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) में केंद्रीय छात्रसंघ (एससीए) के गठन की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। गुरुवार को विवि के अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. श्यामलाल कौशल ने इसको लेकर अधिसूचना जारी कर दी है। एससीए में भूगोल विभाग की छात्रा मुस्कान अध्यक्ष मनोनीत की गई हैं। बायोसाइंस जूलॉजी से कृति शर्मा को उपाध्यक्ष, अंग्रेजी विभाग से नव्या शर्मा को सचिव और विधि विभाग से आस्था गुप्ता को संयुक्त सचिव मनोनीत किया गया है। इसके अलावा अलग-अलग सेमेस्टर समेत खेल एवं कल्चरल विभाग से मेरिट आधार पर करीब 76 विद्यार्थियों को एससीए सदस्य मनोनीत किया गया है। एससीए में मेरिट आधार पर चुने गए 80 छात्र प्रतिनिधियों में से 60 पर छात्राएं हैं। इनमें पीजी प्रथम सेमेस्टर से 35, तीसरे और पांचवें सेमेस्टर से 34, पीएचडी से एक, एलएलएम, एमफिल और एम टेक से दो, पीएचडी से एक, कल्चरल एवं स्पोर्ट्स से दो-दो विद्यार्थियों को एससीए में स्थान मिला है।

विज्ञापन


एससीए में इन्हें चुना गया है सदस्य
पीजी कोर्स के प्रथम सेमेस्टर से पारुल, यशिका कंवर, प्रियंका, मोहित कुमार, शलिनी, डोली राज, जसलीन कौर, सीमा देवी, प्रतीक्षा ठाकुर, कृतिका, विनीत राजपूत, दीपिका जमवाल, प्रशांत शर्मा, अंकिता ठाकुर, श्वेता, एकता गर्ग, निवेदिता शर्मा, दामिनी ठाकुर, सान्या डोगरा, अंजलि ठाकुर, चमन जोशी, सुधांशु चंदेल, कामिनी पठानिया, नेहा कुमारी, वंशिका चौहान, डोना ठाकुर, स्वाति शर्मा, आभा लडोहिया, दिव्यांशु, दीक्षा, कनिका, स्माईल, अभय राणा, नेहा और निवेदिता रैना को सदस्य चुना गया है। वहीं, तीसरे एवं पांचवें सेमेस्टर से निकलेश चंद्र पराशर, चेतना, कुशाल ठाकुर, निखिल कुमार, प्रतिभा पुंडीर, अजेश, साया, मीनाक्षी, चारवी तोमर, पल्लवी, मोनिका ठाकुर, हेमा भारद्वाज, अंचल ठाकुर, ऋतिक ठाकुर, सृष्टि तेगटा, पंजक नंदा, प्रीति ठाकुर, अर्चना पोडेल, धीरज, कनिष्का, इवा धीमान, प्रियंका देवी, आकृति ठाकुर, पूजा, हरजोत, सुनीता ठाकुर, अदिति कैंथला, तारुषि, अंकुश नेगी, पायल, अल्का पठानिया और मल्लिका विभाग प्रतिनिधि बनी हैं। एमफिल, एलएलएम, एमटेक के मनोनीत प्रतिनिधियों में हर्षिता शर्मा, यामिनी शर्मा, पीएचडी से किरनजोत, खेल विभाग से अभय ठाकुर, समीर कायथ, कल्चरल से गीतांजलि, अंजलि नानक सदस्य बनी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें