फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: तकनीकी कमेटी ने किया कुल्लू-मनाली हाईवे का निरीक्षण, बाढ़ सुरक्षा के साथ होगा सड़क निर्माण

Thu, 12 Oct 2023 06:37 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एंजेसी, मनाली (कुल्लू)

सार

टीम ने अस्थायी तौर पर बनाई सड़क को पक्का करने के बाद स्थायी सड़क के लिए डीपीआर बनाने के निर्देश दिए हैं। तकनीकी कमेटी ने मनाली से कुल्लू और कुल्लू से पंडोह तक हुए नुकसान का जायजा लिया। 
विज्ञापन
तकनीकी कमेटी ने किया कुल्लू-मनाली हाईवे का दौरा - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

क्षतिग्रस्त कुल्लू-मनाली हाईवे-3 के निर्माण के लिए डीपीआर बनाई जाएगी और सड़क की बाढ़ से सुरक्षा का इंतजाम किया जएगा। गुरुवार को सड़क का निरीक्षण करने पहुंची भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) की तकनीकी कमेटी ने इसको लेकर हरी झंडी दे दी है।

विज्ञापन


टीम ने अस्थायी तौर पर बनाई सड़क को पक्का करने के बाद स्थायी सड़क के लिए डीपीआर बनाने के निर्देश दिए हैं। तकनीकी कमेटी ने मनाली से कुल्लू और कुल्लू से पंडोह तक हुए नुकसान का जायजा लिया। 9 और 10 जुलाई को ब्यास नदी में आई बाढ़ के बाद अब स्थिति सामान्य हो गई है। मनाली से पंडोह तक अस्थायी रूप से सड़क को डबललेन करने के बाद टारिंग का काम किया जाएगा। इसके बाद सड़क को स्थायी तौर पर बनाया जाना है।

तकनीकी कमेटी के सदस्य आलोक दीपांकर की अध्यक्षता में पहुंचे आठ सदस्यों ने सड़क का निरीक्षण किया। अस्थायी तौर पर बनाई सड़क के कार्य का जायजा लेने के बाद उन्होंने स्थायी सड़क के लिए डीपीआर बनाने के भी स्थानीय अधिकारियों को निर्देश दिए। एनएचएआई के रेजिडेंट इंजीनियर अशोक चौहान ने बताया कि कमेटी ने नुकसान का जायजा लिया।
विज्ञापन


आईआईटी रुड़की और मंडी के विशेषज्ञ करेंगे तैयारी
आईआईटी रुड़की और मंडी के विशेषज्ञ, एनएचएआई के कंसलटेंट और स्थानीय अधिकारी अपने-अपने कार्य क्षेत्र की डीपीआर तैयार करेंगे। इसके बाद इसे मंजूरी के लिए भेजा जाएगा। डीपीआर की मंजूरी के बाद काम शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें