फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंगल की आग से एक घंटे थमे ट्रेनों के पहिये, यात्रियों में मची अफरातफरी

Thu, 30 May 2019 07:13 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मपुर (सोलन)
विज्ञापन
रेलवे ट्रैक तक पहुंची आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

 गर्मी बढ़ते ही विश्व धरोहर कालका-शिमला रेल ट्रैक पर सनवारा-कोटी सेक्शन के बीच जाबली में आग लग गई। जंगल की आग ट्रैक तक पहुंचने पर सुरक्षा कारणों से वहां से गुजर रही तीन ट्रेनों को रोकना पड़ा।

विज्ञापन


इस दौरान यात्रियों में अफरातफरी का माहौल रहा। सूचना पर रेलवे कर्मचारी मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया। करीब एक घंटे तक ट्रैक पर आवाजाही बाधित रही।

शिमला जा रही अप हिमालयन क्वीन को कोटी में और कालका जा रही होलीडे स्पेशल ट्रेन को सनवारा, जबकि डाउन हिमालयन क्वीन को धर्मपुर में आधे से एक घंटे तक रोकना पड़ा। 

विज्ञापन

ऐसे भड़की आग

दोपहर करीब एक बजे वन परिक्षेत्र परवाणू के जाबली में गाही धार जंगल में चीड़ की सूखी पत्तियों में आग फैल गई। आग पर काबू पाने के लिए मशक्कत करनी पड़ी। रेलवे कर्मियों के साथ वन विभाग की टीमें भी आग बुझाने में जुटी रहीं।

इसके बाद ट्रेनों को सुरक्षा के साथ रवाना किया। उत्तर रेलवे के ट्रैफिक इंचार्ज केवल प्रकाश ने बताया कि ट्रैक पर आग आ जाने के कारण ट्रेनों को आवागमन के लिए स्टेशनों पर आधा घंटा रोका गया था, जिसे जल्द बहाल कर दिया गया।

वन विभाग के रेंज ऑफिसर विजय ठाकुर ने कहा कि शुरुआत में 2-4 बीघा क्षेत्र में आग लगी थी, जिसे वन विभाग, रेलवे टीम और स्थानीय लोगों ने जल्द ही बुझा लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें