प्रदेश के 12 वन वृत्त चंबा, धर्मशाला, सोलन, कुल्लू, मंडी, बिलासपुर, हमीरपुर, नाहन, शिमला, रामपुर, वन्य प्राणी शिमला सहित पड़ोसी राज्य पंजाब के चंडीगढ़ से 46 वन रक्षकों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया
वन प्रशिक्षण संस्थान चायल में वन रक्षकों के 67वें सत्र का दीक्षांत समारोह करवाया गया। इसमें प्रधान मुख्य अरण्यपाल वन बल प्रमुख भारतीय वन सेवा अजय श्रीवास्तव ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। यह प्रशिक्षण 18 अप्रैल को आरंभ शुरू हुआ था।
विज्ञापन
इसमें प्रदेश के 12 वन वृत्त चंबा, धर्मशाला, सोलन, कुल्लू, मंडी, बिलासपुर, हमीरपुर, नाहन, शिमला, रामपुर, वन्य प्राणी शिमला सहित पड़ोसी राज्य पंजाब के चंडीगढ़ से 46 वन रक्षकों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया। समारोह के दौरान वन प्रशिक्षण संस्थान चायल के निदेशक संगीता महाला ने संस्थान की रिपोर्ट पढ़ी।
उप निदेशक मोहित दत्ता ने मंच का संचालन किया। समारोह में अकादमिक टॉपर का अवार्ड चौपाल वन मंडल की मानसी को दिया गया। वन मंडल चंडीगढ़ के संदीप चहल दूसरे और सुकेत वन मंडल की कमलेश कुमारी तीसरे स्थान पर रहीं। मैराथन में अक्षय कुमार प्रथम, संदीप कुमार दूसरे और प्रदीप शर्मा तीसरे स्थान पर रहे। संस्थान की निदेशक संगीता महाला, परमिंदर सिंह, मोहित दत्ता, इंद्र सिंह वर्मा, तारा दत्त, रीना ठाकुर इस दौरान मौजूद रहे।