मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि रमेश ध्वाला के मामले को पार्टी का अंदरूनी मामला बताया। उन्होंने कहा कि भाजपा एक विशाल पार्टी है। दोनों नेता भाजपा के सम्मानित विधायक हैं। पार्टी में छोटी-मोटी बातें चलती रहती हैं। इस मामले में पार्टी के भीतर ही रास्ता निकालने का प्रयास किया जाएगा। कहा कि फोरलेन का मामला दोबारा केंद्र सरकार के समक्ष उठाया गया है। इसमें हिमाचल की कठिन भौगोलिक परिस्थिति, जनसंख्या और ट्रैफिक की बात रखी गई है। शर्तों में छूट की मांग भी की गई है। उम्मीद है फोरलेन का कार्य दोबारा शुरू होगा। मंत्रिमंडल विस्तार और विभागों में फेरबदल अभी-अभी ही हुआ है।