फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla: राजधानी के पर्यटन स्थलों में फैली गंदगी का विदेशी सैलानी ने डाला वीडियो, उठाए सवाल

Fri, 19 Jun 2026 01:20 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

 शिमला घूमने आई विदेशी महिला सैलानी ने यहां के पर्यटन स्थलों में फैली गंदगी को लेकर सवाल उठाए हैं। 
विज्ञापन
शिमला शहर । - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिल्स क्वीन शिमला घूमने आई विदेशी महिला सैलानी ने यहां के पर्यटन स्थलों में फैली गंदगी को लेकर सवाल उठाए हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में महिला सैलानी का कहना है कि शिमला में मंदिरों के आसपास और जंगलों में कचरे के ढेर लग रहे हैं। महिला इस वीडियो में लोगों से अपील भी कर रही है कि जब भी आप घूमने जाते हैं तो कचरा खुले में न फेंके। महिला ने अपने वीडियो में जंगल, नालों में फेंका कचरा, शराब की बोतलें भी दिखाई हैं। महिला ने हैरानी जताई कि आस्था का केंद्र रहने वाले मंदिरों के आसपास भी कचरे के ढेर लगे हैं।
विज्ञापन


इसे रोका जाना चाहिए। महिला सैलानी का कहना है कि शिमला में दर्शनीय स्थल हैं लेकिन हर तरफ फैला कचरा इसकी सुंदरता को खराब कर रहा है। महिला ने लोगों से अपील की कि कचरा अपने वाहनों में लगे बैग में रखें ताकि गंदगी न फैले। राजधानी शिमला में पर्यटन सीजन चरम पर है। शहर के नाले, जंगल और पहाड़ियां कचरे से भर गए हैं। नगर निगम का कहना है कि इन्हें हटाने के लिए अभियान भी चलाए जा रहे हैं। महापौर सुरेंद्र चौहान ने कहा कि शिमला को साफ सुथरा रखना सबकी जिम्मेदारी है। निगम इस दिशा में काम कर रहा है। वार्डाें में अभियान भी चलाए जा रहे हैं। 

'पर्यटकों को ध्यान रखना चाहिए कि वे कचरा न फैलाएं'
उधर, मनाली घूमने आए दिल्ली के एक पर्यटक ने कहा कि इसमें सरकार की कोई गलती नहीं है, गलती जनता की है। यहां आने वाले पर्यटकों को ध्यान रखना चाहिए कि वे कचरा न फैलाएं, वरना इससे पर्यावरण पर बुरा असर पड़ेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें