फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भरमौर में ठंड से विदेशी महिला की मौत, कमरे में मिला शव

Fri, 17 Jan 2020 08:33 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरमौर (चंबा)।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

हिमाचल के चंबा जिले के भरमौर के मलकौता में विदेशी महिला का शव कमरे से बरामद हुआ है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया है। इसकी पहचान रोजवस्ती (68) जर्मनी के रूप में हुई। प्रारंभिक जांच में महिला की मौत का कारण ठंड को माना जा रहा है। पुलिस ने जर्मन एंबेसी को इसकी सूचना दे दी है। एंबेसी के माध्यम से मृतक महिला के परिजनों से संपर्क साधा जाएगा।

विज्ञापन


इसके बाद शव को पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।  पुलिस के अनुसार महिला लंबे समय से मलकौता गांव में किराये का कमरा लेकर रह रही थी। महिला के कमरे के पास हर रोज बच्चे खेलने आते थे। वीरवार और शुक्रवार को भी बच्चे खेलने पहुंचे, लेकिन महिला बाहर नहीं निकली। जब अंदर देखा तो महिला बेसुध पड़ी थी। बच्चों ने अभिभावकों को इस बारे अवगत करवाया।

जिसके बाद ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचित किया। मौके पर भरमौर पुलिस थाना से पुलिस टीम पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। खबर लिखे जाने तक पुलिस टीम शव को चंबा मेडिकल कॉलेज के शव गृह ला रही थी। एसपी चंबा डॉ. मोनिका ने बताया कि विदेशी महिला का शव कब्जे में ले लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें