फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजीव बिंदल निर्विरोध चुने गए भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष, इस दिन होगा एलान

Fri, 17 Jan 2020 07:44 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विधानसभा के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने के दूसरे ही दिन डॉ. राजीव बिंदल निर्विरोध भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष चुन लिए गए हैं। शुक्रवार को शिमला के चक्कर स्थित भाजपा प्रदेश मुख्यालय दीपकमल में उनका इकलौता नामांकन पत्र ही दाखिल हुआ। इस दौरान मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और अन्य मंत्री मौजूद रहे। अब शनिवार को पीटरहॉफ में बिंदल को अध्यक्ष बनाने की केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, भाजपा के राष्ट्रीय सचिव सुनील देवधर विधिवत घोषणा करेंगे। 

विज्ञापन


भाजपा हिमाचल के चुनाव अधिकारी एवं मंडी से सांसद रामस्वरूप शर्मा ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव के लिए कुल दो नामांकन सेट भरे गए, जो डॉ. राजीव बिंदल के ही थे। पहले नामांकन सेट को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और सभी मंत्रियों ने प्रस्तावित किया। दूसरे नामांकन सेट को शिमला संसदीय क्षेत्र के सभी विधायकों और पार्टी पदाधिकारियों ने प्रस्तावित किया। उन्होंने बताया कि भाजपा राष्ट्रीय परिषद के लिए राकेश जम्वाल ने मंडी संसदीय क्षेत्र से, सुखराम चौधरी ने शिमला से, रीता धीमान ने कांगड़ा से और राजिंद्र गर्ग ने हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से नामांकन भरा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें