हिमाचल समेत समूचे उतर भारत में एक बार फिर मौसम कहर बरपाने वाला है। हिमाचल में 15 और 16 जनवरी को फिर भारी बर्फबारी होने की चेतावनी जारी की गई है। उतर भारत के कई राज्यों में भारी हिमपात की चेतावनी जारी की गई है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 6
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के मुताबिक प्रदेश के मध्य पर्वतीय क्षेत्रों शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू, चंबा और उच्च पर्वतीय क्षेत्रों किन्नौर, लाहौल स्पीति में 14 जनवरी से मौसम खराब होना शुरू होगा।
विज्ञापन
3 of 6
पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से मौसम का मिजाज बदलेगा। पूरे प्रदेश में 18 जनवरी तक बारिश, बर्फबारी होने का दौर जारी रहेगा। प्रदेश के मैदानी क्षेत्रों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा में 15 जनवरी से 17 जनवरी तक बारिश होने का पूर्वानुमान है।
4 of 6
बुधवार रात को केलांग में माइनस 14.9 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रिकार्ड किया गया। राजधानी शिमला के न्यूनतम तापमान में मंगलवार रात के मुकाबले बुधवार रात को बढ़ोतरी दर्ज की गई। मंगलवार रात को शिमला का न्यूनतम तापमान माइनस 3.2 डिग्री था।
विज्ञापन
5 of 6
बुधवार रात को शिमला का न्यूनतम तापमान माइनस 0.6 रिकार्ड किया गया। उधर, कल्पा में न्यूनतम तापमान माइनस 8.0, मनाली में माइनस 7.2, सुंदरनगर में माइनस 1.8, भुंतर में माइनस 0.8, सोलन में माइनस 0.6, चंबा में माइनस 0.5, कांगड़ा में 0.3, बिलासपुर में 1.1, पालमपुर में 0.5 और ऊना में 1.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।