फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल के कई इलाकों में आज भारी बारिश की चेतावनी

Sat, 30 Jul 2016 08:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
शिमला में भी दोपहर बाद जोरदार बारिश हुई। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हिमाचल के मध्य पर्वतीय क्षेत्रों शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू और चंबा के कई क्षेत्रों में शनिवार को भारी बारिश होने की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने चार अगस्त तक पूरे प्रदेश में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना जताई है।
विज्ञापन


शुक्रवार को ऊना में सबसे अधिक 34 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया। शिमला में 21.4, सुंदरनगर में 31.5, भुंतर 34.3, धर्मशाला 28.6, नाहन 26.4, सोलन 24.6, कल्पा 23.6, मंडी 30.2, हमीरपुर 32.4, बिलासपुर 31.3, कांगड़ा 31.4, मनाली 26.2 और केलांग में 24.9 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया।

शनिवार को राजधानी शिमला में दिन भर रिमझिम बारिश होने का दौर चला। शहर दिन भर धुंध से ढका रहा। जिला कांगड़ा के धर्मशाला सहित ऊपरी इलाकों में भी भारी बारिश हुई। हालांकि, बारिश से किसी तरह का कोई भी बड़ा नुकसान नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन इलाकों में भी बारिश से राहत

पालमपुर, बैजनाथ सहित अन्य इलाकों में हल्की बूंदाबांदी हुई। बारिश से जिला कांगड़ा के किसानों के चेहरे खिल उठे हैं। मक्की और धान की फसल के लिए अभी बारिश होना संजीवनी से कम नहीं है। ऊना जिला में भी शुक्रवार को मौसम ने एक दफा फिर करवट बदली।

यहां सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे। दोपहर करीब दो बजे बारिश शुरू हुई। आधा घंटे हुई बारिश से मौसम ठंडा हो गया है। मौसम में आए बदलाव से लोगों ने राहत की सांस ली है। सप्ताह भर से जिला में प्रचंड गर्मी के चलते लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें