शिमला शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन ने दो माह तक रैलियों, प्रदर्शन, नारे लगाने, जनसभाओं के आयोजन और बैंड बजाने पर रोक लगा दी है।
उपायुक्त शिमला दिनेश मल्होत्रा ने बताया कि शिमला शहर में छोटा शिमला से कनेडी हाउस और रिज मैदान, रेनदेवेे रेस्टोरेंट से रिवोली सिनेमा, स्कैंडल प्वाइंट से कालीबाड़ी मंदिर, मालरोड में रैलियों पर रोक लगा दी है।
नगर निगम की सीढ़ियां, पुलिस रिपोर्टिंग रूम, गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा, छोटा शिमला, कसुम्पट्टी रोड, छोटा शिमला चौक से राजभवन, ओक ओवर, कार्टरोड, एजी ऑफिस, कार्टरोड, सीपीडब्ल्यूडी ऑफिस और चौड़ा मैदान में भी रैलियों, प्रदर्शनों पर रोक लगा दी गई है।
उपायुक्त शिमला ने बताया कि यह आदेश पुलिस, अर्द्धसैनिक, सैन्य कर्मियों पर अपने कर्तव्य के निर्वहन के दौरान लागू नहीं होंगे।