सरदार पटेल विश्वविद्यालय (एसपीयू) में आने वाले काॅलेजों में स्नातकोत्तर कक्षाओं में प्रवेश की राह आसान होगी। अभ्यर्थियों को बार-बार काउंसलिंग के लिए काॅलेजों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। पहली बार सभी काॅलेजों में सीटों के लिए एक साथ ऑनलाइन काउंसलिंग होगी। इसमें मेरिट के साथ-साथ रोस्टर का पूरा ध्यान रखा जाएगा। अभ्यर्थी घर बैठे काउंसलिंग में अपना स्टेटस देख सकेंगे। सीट कन्फर्म होने पर अभ्यर्थी को ऑनलाइन ही लेटर जारी हो जाएगा। तीन चरणों की ऑनलाइन काउंसलिंग के बाद अगर काॅलेज में सीटें खाली रह जाती हैं तब काॅलेज प्रबंधन विवि प्रशासन के निर्देशानुसार अपने स्तर पर सीट को भर सकेगा। यही पैटर्न बीएड की सीटों को भरने के लिए भी सरदार पटेल विश्वविद्यालय अपनाने जा रहा है।