फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: डीडीयू में सैंपल लेने के लिए कोविड कर्मी नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
हटा दिए हैं कोरोनाकाल में भर्ती किए कर्मी
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। शहर के डीडीयू अस्पताल में कोरोना के नियमित सैंपल लेने और आईसोलेशन वार्ड में ड्यूटी देने के लिए नियमित कोविड कर्मी नहीं हैं।

कोरोना के मामले बढ़ते हैं तो उपचार के लिए अस्पताल आए मरीजों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। अस्पताल में पहले अस्थायी रूप से रखे कोविड कर्मी यह कार्य करते थे, अब यह काम अन्य कर्मचारियों को करना पड़ सकता है। इससे अस्पताल के अन्य कार्य प्रभावित हो सकते हैं। कोरोना फैलने के बाद दीनदयाल उपाध्याय (डीडीयू) अस्पताल में 25 कोविड कर्मियों की तैनाती की थी। यह कर्मचारी मरीजों के सैंपल लेने और उन्हें लैब तक ले जाने के साथ आईसोलेशन वार्ड में 24 घंटे सातों दिन ड्यूटियां देते थे। बाद में अनुबंध खत्म होने पर इन्हें हटा दिया था। कई राज्यों में कोरोना के नए वैरिएंट जेएन.1 ने कोहराम मचा रखा है। ऐसे में अस्पताल प्रबंधन की चिंता बढ़ना शुरू हो गई है। बताया जा रहा है कि स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने सैंपल लेने को कहा है लेकिन नियमित रूप से इस कार्य को जमीनी स्तर पर प्रबंधन को शुरू करना मुश्किल हो गया है।

कोरोना के मामले बढ़ते हैं तो सैंपल लेने के साथ आईसोलेशन वार्ड में सेवाएं सुचारू रूप से दे पाना मुश्किल होगा। अस्पताल में पहले ही डॉक्टरों और अन्य कर्मचारियों का टोटा है तो ऐसे में स्वास्थ्य सुविधाएं राम भरोसे ही होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




60 से अधिक सैंपल लिए, सभी निगेटिव
डीडीयू अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डॉ. लोकेंद्र शर्मा ने बताया कि सरकार के आदेशों के अनुसार कोविड सैंपल लेने का कार्य शुरू कर दिया है। अब तक लक्षणों को लेकर आए करीब 60 से अधिक मरीजों के कोरोना के सैंपल लिए हैं, सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें