फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: निगम के हाल, मरम्मत करने की बजाय बंद कर दिया फुटपाथ

विज्ञापन
विज्ञापन
कार्टरोड को सब्जी मंडी से जोड़ने वाली सड़क के किनारे बना फुटपाथ निगम ने किया बंद
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। शहर की सब्जी मंडी सड़क के किनारे बना फुटपाथ नगर निगम ने मरम्मत करने की बजाय कई जगह रेलिंग लगाकर बंद कर दिया है। अब यहां से पैदल चलने वाले लोगों खासकर स्कूली बच्चों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

कार्टरोड से सब्जी मंडी तक की इस सड़क के किनारे बने फुटपाथ में कई जगह गड्ढे पड़े हैं। कई जगह से रेलिंग भी टूट चुकी है। इससे पैदल चलने वाले लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। नगर निगम ने इसे दुरुस्त करने का दावा किया, लेकिन अब मरम्मत कार्य करने की बजाय इसे पैदल आवाजाही के लिए ही बंद कर दिया गया है। यह सड़क काफी संकरी है और सुबह-शाम यहां वाहनों की काफी आवाजाही रहती है। इनके बीच पैदल चलने वाले लोगों को खासी दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं। लोगों का कहना है कि चंद बोरी सीमेंट से इस फुटपाथ को दुरुस्त किया जा सकता था, लेकिन निगम ने इसे बंद ही कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें