फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: बिशप कॉटन स्कूल-ए और बी से होगा फुटबाल का सेमीफाइनल

विज्ञापन
विज्ञापन
बीसीएस में चल रही है फुटबाल प्रतियोगिता
विज्ञापन

बिशप कॉटन स्कूल ए टीम ने सेला-क्वी इंटरनेशनल को हराया
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। बिशप जॉर्ज एडवर्ड लिंच कॉटन स्मारक अखिल भारतीय अंतरविद्यालय फुटबाल प्रतियोगिता का लीग चरण सोमवार को पूरा हो गया। पहले सेमीफाइनल में बिशप कॉटन स्कूल-ए का सामना बिशप कॉटन स्कूल-बी से होगा। दूसरे सेमीफाइनल में पाइनग्रोव स्कूल और जेनेसिस ग्लोबल स्कूल आमने-सामने होंगे।

बीसीएस में दिन के दो मुकाबलों के बाद प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली चारों टीमें तय हो गईं। इसकी जानकारी गुरप्रीत सिंह ने दी। पहला मुकाबला बिशप कॉटन स्कूल-ए और सेला-क्वी इंटरनेशनल स्कूल के बीच खेला गया। बिशप कॉटन स्कूल-ए ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मुकाबला 3-1 से अपने नाम किया। टीम ने शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपनाया। खिलाड़ियों ने गेंद पर बेहतर नियंत्रण रखते हुए लगातार हमले किए। मजबूत खेल के चलते बिशप कॉटन स्कूल-ए ने सेमीफाइनल में जगह पक्की की। टीम के भागीरथ को शानदार प्रदर्शन के लिए मुकाबले का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरे मुकाबले में जेनेसिस ग्लोबल स्कूल और राष्ट्रीय सैन्य स्कूल चायल के बीच कड़ा मुकाबला हुआ। दोनों टीमों ने पूरे मुकाबले में जीत के लिए जोर लगाया और गोल करने के कई प्रयास किए। निर्धारित समय तक दोनों टीमें एक-एक गोल कर सकीं। मुकाबला 1-1 की बराबरी पर समाप्त हुआ। राष्ट्रीय सैन्य स्कूल चायल के सक्षम को प्रभावी प्रदर्शन के लिए मुकाबले का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया। लीग चरण पूरा होने के साथ सेमीफाइनल की दोनों जोड़ियां भी तय हो गई हैं। सेमीफाइनल के विजेता खिताबी मुकाबले में पहुंचेंगे। प्रतियोगिता के निर्णायक चरण में खिलाड़ियों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिलेगी और सभी टीमों की नजरें अब फाइनल में जगह बनाने पर रहेंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें