फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्मचारी की रिटायरमेंट पार्टी में बर्फी खाना पड़ा महंगा, पहुंचे अस्पताल

Fri, 03 Jun 2016 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
शिकायतकर्ता प्रीतम सिंह ने बताया है कि खराब बर्फी खाने के कारण लोगों की तबीयत खराब हुई है। - फोटो : Demo pic
विज्ञापन
शिमला में एक कर्मचारी की रिटायरमेंट पार्टी में बर्फी खाने से 11 लोग बीमार हो गए। अब आरोपी दुकानदार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस के अनुसरा बर्फी खाने से तबीयत बिगड़ने के मामले में पुलिस थाना बालूगंज में एफआईआर दर्ज करवा दी है।
विज्ञापन


शिकायतकर्ता प्रीतम सिंह ने बताया है कि खराब बर्फी खाने के कारण लोगों की तबीयत खराब हुई है। बर्फी खाने से ग्यारह लोग अचानक बीमार पड़ गए। दो गंभीर व्यक्तियों को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्रों में उपचार दिया गया।

तारादेवी वर्कशॉप में मंगलवार को प्रेमलाल चौधरी की रिटायरमेंट पार्टी थी। पार्टी में मौजूद सभी लोगों के लिए जलपान और रिफ्रेशमेंट पार्टी का प्रबंध किया गया था। पार्टी में मौजूद कुछ लोगों ने बर्फी का सेवन किया।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि शाम के वक्त इन सभी लोगों की तबीयत बिगड़ने लगी। इनमें से एक व्यक्ति डीडीयू अस्पताल में उपचार के लिए आया। अस्पताल में चिकित्सकों ने व्यक्ति का उपचार दिया एवं दवाइयां खाने को दी।

उधर प्रेमलाल को घर छोड़ने आए कुछ व्यक्तियों की तबीयत खराब हुई। गंभीर व्यक्ति को उपचार के लिए कुनिहार अस्पताल लाया गया। बताया जा रहा था कि व्यक्ति को अस्पताल से छुट्टी मिल चुकी है।

फूड सेफ्टी के अधिकारी गए थे मौके पर
फूड सेफ्टी अधिकारी सूचना मिलने के बाद मौके पर गए थे। जानकारी के मुताबिक किसी भी तरह के खाद्य पदार्थ खराब नहीं पाए गए हैं।- डा. सोनम नेगी निगम स्वास्थ्य अधिकारी
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें