फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नालागढ़: धान बेचने के लिए लंबी तारीख मिलने पर किसानों ने रोकी कटाई

Sun, 17 Oct 2021 05:04 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, नालागढ़ (सोलन)

सार

नालागढ़ में धान की खरीद तो शुरू हो गई है, लेकिन इससे किसान संतुष्ट नहीं हैं। एफसीआई धान खरीद काफी धीरे से कर रही है। किसान ऑनलाइन बुकिंग करवा रहे हैं तो उन्हें अगले महीने की तारीख मिल रही है।
विज्ञापन
धान की फसल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नालागढ़ के किसानों ने ऑनलाइन पोर्टल में खरीद की तारीख अगले माह मिलने और मौसम खराब होने से कटाई का कार्य रोक दिया है। किसानों का कहना है कि इतनी लंबी तारीख मिलने से उनका स्टोर किया हुआ धान खराब हो सकता है। इसलिए धान को उसी दौरान काटा जाएगा।

विज्ञापन


नालागढ़ में धान की खरीद तो शुरू हो गई है, लेकिन इससे किसान संतुष्ट नहीं हैं। एफसीआई धान खरीद काफी धीरे से कर रही है। किसान ऑनलाइन बुकिंग करवा रहे हैं तो उन्हें अगले महीने की तारीख मिल रही है। इससे किसानों ने अभी कटाई रोक दी है। मझौली गांव के मेवा सिंह ने बताया कि उनके धान की खरीद की तारीख नौ नवंबर की लगी है।

ढांग उपरली के हिम्मत सिंह, सर्वजीत सिंह, प्लासी के अवतार सिंह, सैणी माजरा के गुरनाम सिंह और गुरमुख सिंह ने बताया कि पोर्टल में लंबी तारीख दी गई है, जिससे उन्होंने कटाई का कार्य कुछ समय के लिए रोक दिया है। किसानों का कहना है कि मौसम खराब चल रहा है। धान के ढेर में नमी आने से वह काला पड़ जाता है। इसलिए उन्होंने कुछ दिनों तक कटाई रोकने की योजना बनाई है।
विज्ञापन


किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष सुरमख सिंह ने बताया कि धान की काफी धीरे खरीद होने से वह एसडीएम नालागढ़ से मिले थे। अगर धान इसी रफ्तार से लिया जाता है तो किसानों को अपना धान बेचने में कई माह का समय लग जाएगा।
विज्ञापन


उधर, एफसीआई के डिपो प्रभारी रामवीर ने बताया कि धान की बिक्री के लिए किसान ऑनलाइन ही आवेदन कर रहे हैं। उसके हिसाब से किसानों को तारीख मिल रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें