जब बीडीओ वापस आए तो मंत्री ने उनको डांटना शुरू कर दिया। वायरल वीडियो में मंत्री अफसर से कह रहे हैं कि आपकी कंपलेट आई है। आप कार्यक्रम में क्यों नहीं थे। अफसर ने कहा कि मैं दवाई खाने गया था। इस पर मंत्री ने कहा कि आप सरकार को मानते नहीं हैं तो फिर सरकार आपको क्यों मानेगी।
आगे से कंपलेट आई तो तो सरकार से बुरा कोई नहीं होगा। जाओ और गरीबों की सेवा करो। उधर, फतेहपुर प्रेस क्लब के प्रधान सुरेंद्र मिन्हास की अगुवाई में पत्रकारों ने मंत्री के समक्ष उनके पीए की ओर से पत्रकार के मोबाइल से जबरन वीडियो डिलीट करने पर आपत्ति जताई। इस पर मंत्री ने कहा कि ऐसे ही वीडियो बनाने से जनता में गलत संदेश जाता है।
गलती पर अफसरों को डांटना तो पड़ता है। इस बीच शिवसेना केसरिया दल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रमेश कालिया ने कहा कि मंत्री सत्ता के नशे मे चूर होकर लोगों को सरकार की धमकी दे रहे हैं। बीडीओ दवाई खाने गए थे तो क्या गुनाह हो गया।