फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धुंध में टेंपो-टिपर की टक्कर, हिमाचल के तीन लोगों की जान

Fri, 27 Dec 2019 06:39 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नादौन(हमीरपुर)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

पंजाब के होशियारपुर के निकट शुक्रवार रात डेढ़ बजे धुंध की वजह से दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें धनेटा क्षेत्र के दो और ज्वालाजी से सटे कथोग गांव के एक युवक की मौत हो गई। युवक नादौन के लिए दूध की सप्लाई लाने गए थे।  परिजनों के अनुसार चालक अजय निवासी कथोग के साथ पंकज (20), सुनील (19) निवासी गांव झलाण दूध की सप्लाई लाने वाले टेंपो को लेकर अहमदगढ़ गए थे।

विज्ञापन


रात को होशियारपुर के निकट फगवाड़ा रोड पर पहुंचे तो कोहरे के कारण सामने से गलत दिशा में आ रहे एक टिपर से उनके टेंपो की टक्कर हो गई। आसपास के लोगों ने उन्हें होशियारपुर अस्पताल पहुंचाया, जहां तीनों को मृत घोषित कर दिया गया। ये तीनों युवक वीरवार सुबह 11 बजे निकले थे। पंकज और सुनील घूमने के लिए ही साथ गए थे।

नादौन बस अड्डा के निकट दूध का व्यापार करने वाले अनिल कुमार ने बताया कि रोजाना की तरह गुरुवार को उन्होंने दुकान के सामने से टेंपो भेजा था। शवों को लाया जा रहा है। होशियारपुर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। थाना प्रभारी नादौन प्रवीण राणा का कहना है कि सूचना मिली है लेकिन होशियारपुर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। उनकी तरफ से आधिकारिक कोई सूचना नहीं मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें