फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए स्कूल-कॉलेज खोलने के बजाय अब गुणात्मक शिक्षा पर फोकस: जयराम

Thu, 17 Dec 2020 06:22 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला
विज्ञापन
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने गुरुवार को स्कूल शिक्षा बोर्ड के आवासीय परिसर का उद्घाटन किया जबकि 4.90 करोड़ से निर्मित होने वाले शिक्षक सदन का ऑनलाइन शिलान्यास किया। उन्होंने इस दौरान बोर्ड के कुलगीत, प्रार्थनाओं को भी जारी किया। हिंदी, अंग्रेजी व संस्कृत में प्रकाशित त्रिभाषीय समाचार विवरणिका का विमोचन भी किया गया। सीएम ने कहा कि लिटरेसी रेट में हिमाचल केरल के बराबर पहुंच गया है।

विज्ञापन


अब क्वालिटी एजूकेशन पर फोकस करना है। नए कॉलेज-स्कूल खोलने के बजाय आधारभूत ढांचा विकसित करने के साथ स्टाफ के लिए काम करना जरूरी है। सीएम ने कहा कि 34 साल बाद नई शिक्षा राष्ट्रीय स्तर पर आई है। भविष्य में इससे शिक्षा का स्वरूप और बेहतर होगा। वहीं, स्कूल शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन डॉ. सुरेश कुमार सोनी ने कहा कि सुबह की प्रार्थना सभा की गतिविधियों और बैग फ्री डे को लेकर भी एडवाइजरी जारी की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें