फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sanjauli Heliport: संजौली हेलीपोर्ट से अगले महीने शुरू होंगी उड़ानें, डीजीसीए की टीम ने किया निरीक्षण

Wed, 26 Jun 2024 05:00 AM IST
अंकेश डोगरा विश्वास भारद्वाज, अमर उजाला नेटवर्क, शिमला

सार

संजौली हेलीपोर्ट को लेकर एक बड़ी अपडेट है। संजौली हेलीपोर्ट से अगले महीने उड़ानें शुरू हो जाएंगी। हेल्थ इमरजेंसी के दौरान मरीजों को एयरलिफ्ट करने के साथ ही मुख्यमंत्री का हेलिकॉप्टर भी यहीं से उड़ाने भरेगा। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
संजौली हेलीपोर्ट - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी शिमला के संजौली हेलीपोर्ट से अगले महीने उड़ानें शुरू हो जाएंगी। डीजीसीए (डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन) की टीम ने सोमवार को संजौली हेलीपोर्ट का निरीक्षण किया। हेलीपोर्ट की व्यवस्थाओं को लेकर टीम ने संतोष जताया है। दिल्ली लौटने के बाद रिपोर्ट तैयार कर डीजीसीए पर्यटन विभाग को उड़ानें शुरू करने के लिए लाइसेंस जारी करेगी। मुख्यमंत्री का हेलिकॉप्टर भी अब संजौली हेलीपोर्ट से ही उड़ान भरेगा। हेलीपोर्ट के शुरू होने से शिमला में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। हेल्थ इमरजेंसी के दौरान इसी हेलीपोर्ट से रोगियों को पीजीआई चंडीगढ़ और एम्स के लिए एयरलिफ्ट किया जाएगा।

विज्ञापन


पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने 2022 में संजौली हेलीपोर्ट का उद्घाटन किया था। दो साल के इंतजार के बाद अब जाकर हेलीपोर्ट का संचालन शुरू हो पाएगा। हेलीपोर्ट के संचालन को लेकर डीजीएसए कई बार आपत्तियां लगा चुका है। सभी आपत्तियों को दूर करने के बाद अब हेलीपोर्ट के संचालन की मंजूरी मिलने की राह साफ हुई है। डीजीसीए ने हेलीपोर्ट के किनारों पर नेट लगाने और स्टॉफ की नियुक्ति सहित अन्य आपत्तियां लगाई थीं, जिन्हें अब दूर कर दिया गया है। पर्यटन विभाग ने इलेक्ट्रॉनिक्स डेवलपमेंट कॉरपोरेशन के माध्यम से आउटसोर्स पर यहां स्टाफ तैनात कर दिया है। हेलीपोर्ट के निर्माण पर हिमालयन सर्किट स्वदेश दर्शन योजना के तहत 12.13 करोड़ और उड़ान दो योजना के तहत 6 करोड़ खर्च किए गए हैं। भारत सरकार की उड़ान-2 योजना के तहत हेलीपोर्ट से ही उड़ानें संचालित होंगी।

विज्ञापन


पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा, जुब्बड़हट्टी जाने से छुटकारा
संजौली हेलीपोर्ट का संचालन शुरू होने से शिमला में पर्यटन कारोबार को बढ़ावा मिलेगा। हवाई मार्ग से आने वाला हाई एंड टूरिस्ट अब सीधे शिमला शहर पहुंचेगा। अब तक हवाई मार्ग से आने वाले सैलानियों को शहर से 30 किलोमीटर दूर जुब्बड़हट्टी एयरपोर्ट उतरना पड़ता है। यहां से टैक्सियों के जरिये शिमला पहुंचना पड़ता है। इसमें डेढ़ घंटे तक समय लग जाता है।
 

विज्ञापन

हेलीपोर्ट में उपलब्ध हैं ये सुविधाएं
  1. रिसेप्शन काउंटर
  2. हेलीपोर्ट मैनेजर ऑफिस
  3. टिकट काउंट
  4. वीआईपी लॉन्ज
  5. 50 गाड़ियों के लिए पार्किंग
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें